Thar पोस्ट, न्यूज। भीषण गर्मी से उबल रहे जिलों को अब शीघ्र राहत मिलेगी। इन दिनों राजस्थान में भयंकर गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह के अंतिम समय यानि की 10 जून के बाद तक राजस्थान में प्री मानसून की बारिश का दौर शुरू हो सकता है. इसके अलावा 12 जिलों के लिए आंधी का अलर्ट भी जारी किया गया है।

विभाग कर मुताबिक देश के विभिन्न राज्यों असम, त्रिपुरा, मेघालय समेत पूर्वोत्तर के राज्यों में मानसून की दस्तक के बाद यहां भी बारिश की उम्मीद ज्यादा बढ़ गई है. मौसम जानकारों के अनुमान के अनुसार बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी वाली तेज और मध्यम हवाएं ही बिहार से लेकर राजस्थान तक वर्षा लेकर आती है जिसमें झारखण्ड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और में मानसून में अच्छी बारिश होती है।

इन जिलों में भीषण गर्मी

राजस्थान की राजधानी जयपुर समेत कई जिलों गंगानगर, सीकर, जोधपुर समेत कई शहरों में दिन के समय हीटवेव चल रही है सबसे ज्यादा गर्म शहर धौलपुर रहा, जहां का अधिकतम तापमान 47.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ. गंगानगर जिले में भी दिन का तापमान 47 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रिकॉर्ड हुआ. लगभग 15 दिन बाद राज्य में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंचा है.

बीकानेर, गंगानगर और धौलपुर के अलावा भी 7 अन्य जिलों में भी सूरज के तेज तेवर ने परेशान किया. जिसमें करौली, अलवर, सिरोही, हनुमानगढ़, चूरू, पिलानी व टोंक के बनस्थली में आज दिन का पारा 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रिकॉर्ड हुआ. भयंकर लू के थपेड़ों ने लोगों को बेहाल किये रखा।