बाड़मेर में भीषण सड़क हादसा,
ट्रक-बोलेरो की भीषण भिड़त

Thar पोस्ट, न्यूज बाड़मेर।राजस्थान के बाड़मेर जिले के गुडामालानी रामजी की गोल मेगा हाईवे पर सोमवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा में बारात में शामिल होने जा रहे एक ही परिवार के 2 बच्चो सहित 8 लोगों की मौत हो गई वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल है हादसा ट्रक और एसयूवी कार के बीच हुआ! एक ही परिवार शादी में शामिल होने के लिए जालौर से बाड़मेर जा रहा था।

इस घटना के बाद राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर गाड़ियों का जाम लग गया जिसे गुड़ामालानी पुलिस ने मौके पर पहुंच कर खुलवाया, इस घटना के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हों गया , जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।