





Thar पोस्ट न्यूज। एक बार फिर राजस्थान में मौसम बदलेगा। मौसम विभाग जयपुर के अनुसार 18 फरवरी के बाद एक और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है। इसके असर से प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। साथ ही 15 फरवरी के बाद ठंड का असर और कम होने तथा अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर रहने का अनुमान है।




