ताजा खबरे
रेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊ
IMG 20260213 002951 राजस्थान में खेजड़ी संरक्षित वृक्ष घोषित, महापड़ाव स्थगित Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज, राजस्थान। खेजड़ी बचाओ आंदोलन महापड़ाव आज सरकार द्वारा मांगें मान लिए जाने के साथ ही समाप्त हो गया है। इससे पहले संत समाज व पर्यावरण प्रेमियों ने आंदोलन तेज करने का आह्वान किया था। लेकिन आज सरकार द्वारा आदेश जारी होने के बाद आंदोलन स्थगित हो गया। इसे पर्यावरण प्रेमियों की बड़ी जीत माना जा रहा है। आज राज्य सरकार ने पर्यावरण प्रेमियों की मांग मान ली। इसके साथ ही सम्पूर्ण राज्य में खेजड़ी संरक्षित वृक्ष घोषित किया गया है। सरकार ने कटाई को रोकने के लिए सभी जिला कलेक्टर को निर्देश दिए है। आदेश के अनुसार खेजड़ी संरक्षण के लिए अधिकारी प्रभावी कार्रवाई करेंगे।

बीकानेर में आज सूबे के मंत्री केके बिश्नोई, जसवंत सिंह, विधायक पब्बाराम व प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष बिहारी लाल राजस्थान सरकार /शासन सचिव का आदेश लेकर पहुंचे। इस पर पर्यावरण समिति ने निर्णय से सहमति दी। इसके साथ ही 11 दिन से चल रहा महापड़ाव स्थगित ही गया। तथा इसी सत्र में कानून लाने का आश्वासन दोहराया गया समिति संयोजक परसराम खोखर ने आभार जताया।


Share This News