Thar पोस्ट, न्यूज। मौसम विभाग की मानें तो 26 अप्रैल से एक और पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है। इसके कारण प्रदेश में फिर आंधी और बारिश होगी। बीकानेर सहित अन्य जिलों में मौसम पलट जाएगा। यह दौर 29 अप्रैल तक चलेगा। इसके बाद मई भी एक तंत्र विकसित होने के आसार हैं। ऐसे में दस दिन का मौसम सुहाना और गर्मी से मुक्त रहने की संभावना है।