ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
IMG 20241023 101608 गर्मी के बीच पलटेगा मौसम Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान में गर्मी का सितम शुरू हो रहा है। राज्य में मार्च के महीने में ही गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। हालांकि 14 व 15 मार्च को राज्य के अधिकांश जिलों में मौसम बदलेगा व राहत मिलेगी। उसके बाद गर्मी और तेज होगी। बुधवार को जैसलमेर, बाड़मेर और बालोतरा सहित पश्चिमी इलाकों में लू का असर देखने को मिला। इन क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को लू का असर कम रहने की संभावना है, लेकिन गर्मी बनी रहेगी। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने 14 मार्च को राज्य के दो दर्जन जिलों में आंधी और बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इसकी वजह हल्के पश्चिमी विक्षोभ को सक्रिय होना बताया गया है।


Share This News