ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
IMG 20260311 WA0840 बीकानेर गंगाशहर में बम जैसी वस्तु मिलने से हड़कंप Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट। बीकानेर के उपनगर गंगाशहर थाना क्षेत्र के उदयरामसर गांव की दादाबाड़ी के पास मिली एक संदिग्ध बमनुमा वस्तु बरामद होने से हड़कंप मच गया। गंगाशहर थाना पुलिस को सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची। थानाधिकारी परमेश्वर सुथार ने बमनुमा वस्तु को सुरक्षित करवाया। बम निरोध दस्ते को इसकी सूचना दी, जेसीबी की मदद से गहरा गड्डा खुदवाकर वस्तु को उसमें दबवाया गया। विस्फोट की स्थिति में प्रभाव को कम करने के लिए गड्ढे के चारों ओर सैंड मिट्टी के कट्टे रखवाए गए हैं।

इस दौरान एएसपी सिटी चक्रवर्ती सिंह राठौड़ पूरे क्षेत्र को सुरक्षित किया। जिला प्रशासन और पुलिस ने भारतीय सेना के अधिकारियों को सूचित कर दिया है। विशेषज्ञ ही यह स्पष्ट कर पाएंगे कि यह वस्तु कितनी घातक है।


Share This News