Thar पोस्ट न्यूज। एक बार फिर मौसम विभाग ने एक दर्जन से अधिक जिलों में बारिश-आंधी व ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। इसके बाद 25 मई से नौतपा फिर से तपाएगा। राजधानी जयपुर समेत पूरे राजस्थान में बीते दिन शनिवार शाम को धूलभरी आंधी, बूंदाबांदी चलने से फिजाओं में ठंडक घुलने के साथ ही पारे में तीन से चार गिरावट देखने को मिली। मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से पूर्व शाम जयपुर में हल्की बारिश हुई। आंधी के साथ शहर के आसमान को बादलों ने घेर लिया। इसके कुछ ही देर बाद राहत की बारिश गिरने लगी। इससे तापमान में चार से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई है। विक्षोभ आज पूरी तरह से प्रभावी होगा।मौसम केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि जयपुर, बीकानेर और भरतपुर संभाग में अगले 24 घंटे आंधी के साथ बारिश हो सकती है। इसकी वजह से तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी है। मौसम विभाग के अनुसार अलवर, भरतपुर, दौसा, करौली, धौलपुर, सवाई माधोपुर, हनुमानगढ़, चूरू, प्रतापगढ़, राजसमंद, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, बूंदी, कोटा, बारां और झालावाड़ में आंधी के साथ बारिश हो सकती है।
नौतपा 2 जून तक
25 मई से एक बार फिर गर्मी का असर प्रभावी होगा। 25 मई से नौतपा शुरू होगा जो 2 जून तक चलेगा। इस कारण एक बार फिर से धरती तपेगी और तापमान 48 डिग्री के पार जा सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक नौतपा में पूरी तरह से गर्मी का सितम हावी होगा। चेतावनी दी गई है कि आमजन बेवजह घर से बाहर न निकलें।