
Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर परकोटे में दम्मानी चौक स्थित बड़ा गोपाल मंदिर की दीवार गिर जाने से एक बार अफरा तफरी का माहौल हो गया। हालांकि दीवार गिरने से कुछ देर पहले ही यहां लोग एकत्रित थे। कोई जनहानि नहीं हुई।आज पूनरासर मेले की वजह से भीड़भाड़ नहीं थी और ना ही मंदिर के आगे लगने वाली दूध की दुकान खुली थी। अन्यथा कोई बड़ा हादसा हो सकता था। दीवार गिरने की सूचना के साथ मंदिर के आगे आसपास के क्षेत्र के लोगों की भीड़ जुट गई। घटना में मंदिर के आगे खड़ी स्कूटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।