Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में मोबाइल छीनने वाला गिरोह सक्रिय है। पुलिस लाइन के पास एक युवती का मोबाइल छीनकर ले गए। इस सम्बंध में सदर पुलिस थाने में लूणकरणसर की रहने वाली आरजु गोदारा पुत्री देवीलाल ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना पुलिस लाइन चौराहे पर 9 सितम्बर की दोपहर की है। इस सम्बंध में प्रार्थिया ने बताया कि वह जा रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर दो युवक सवार होकर आए ओर झपटा मारकर मोबाइल छीनकर ले गया। पुलिस ने प्रार्थिया की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।