Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर संभागीय आयुक्त डॉ नीरज के पवन ने आज केईएम रोड बीकानेर में स्थित बीकानेर विशुद्ध खादी भंडार शो रूम पर विजिट की। इस अवसर पर बीकानेर विशुद्ध खादी ग्रामोद्योग समिति बीकानेर सेक्रेटरी श्रीकिशन व्यास, विवेक व्यास, योगेंद्र व्यास, शिशुपाल सिंह, ज्योति प्रकाश रंगा आदि ने उनका स्वागत किया। संभागीय आयुक्त ने खादी के आधुनिक व परंपरागत वस्त्रों उत्पादों की सराहना की।