Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर के सदर थाना इलाके में आज रोडवेज बस की चपेट में आने से सरकारी अध्यापिका की दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार रानीबाजार निवासी 41 वर्षीय जागृति शर्मा राजकीय उ मा वि हंसेरा से लौटते समय म्यूजियम सर्किल पर अपने पति के साथ अपनी स्कूटी से घर जा रही थी कि इस दौरान रोडवेज बस ने टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतका के पति लोकेश शर्मा ने सदर थाने में बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। फिलहाल शव को पीबीएम की मोर्चरी में रखवाया गया ।