Thar पोस्ट। अजमेर जिले में एक कक्षा की छात्रा द्वारा बच्ची को जन्म देने की घटना के बाद परिजन स्तब्ध परेशान है। जिले एक गांव की नाबालिग लड़की ने अस्पताल में एक बच्ची को जन्म दिया है। घटना से परिवार के लोग स्तब्ध हैं। अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सूचना देकर मामले से अवगत कराया है। पुलिस ने पिता की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार नाबालिग लड़की दसवीं कक्षा की छात्रा बताई जा रही है। लड़की के सुबह पेट में दर्द हुआ तो परिजन ने उसे नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में दिखाया। जहां उसे प्राथमिक उपचार कर दवाइयां दे दी। उसके बाद भी लडकी के पेट दर्द में कमी नहीं आई तो परिजन उसे दूसरे में अस्पताल लेकर गए। जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने लड़की को गर्भवती बता कर भर्ती कर लिया।

कुछ घण्टों बाद लड़की ने एक बच्ची को जन्म दे दिया। अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने लड़की के पिता की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिजन का कहना है कि लड़की के शरीर मे तेजी से हो रहे बदलाव को उसकी उम्र में होने वाले बदलाव समझ रहे थे। उन्हें ऐसा होने का जरा भी अंदाजा नहीं था। लड़की का परिवार मजदूरी कर गुजारा करता है। फिलहाल पुलिस पीड़ित लड़की के बयान लेने के बाद आगे कार्रवाई करेगी।