Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर जिले के पलाना गांव की श्री कृष्ण गौशाला में भीषण आग लग गई। लाख कोशिशों के बावजूद आग पर काबू नहीं पाया जा सका। मंगलवार शाम को लगी भीषण आग में दस ट्रको से लाई गई 900 क्विंटल पराली जलकर राख हो गई।गौशाला अध्यक्ष पन्नाराम ने सूचना देकर एनएलसी बरसिंहसर परियोजना की दमकल बुलवाई लेकिन आग पर काबू नही पाया । इसके बाद देशनोक नगरपालिका और बीकानेर के गंगाशहर शिव वेली से पहुंची दमकलों से भी आग बुझाने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। देखते ही देखते पराली जलकर राख हो गई।