Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर जिले में मंगलवार को पानी के कुंड में युवक-युवती के शव मिले है। प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग का मामला लग रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव कुंड से बाहर निकलवाएं।
देशनोक पुलिस थानान्तर्गत पलाना गांव का है। जहां युवक-युवती के शव गौशाला स्थित पानी के कुंड में मिले। इसकी सूचना मिलने के तुरंत बाद देशनोक थानाधिकारी सुमन शेखावत मौके पर पहुंची है तथा मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। जांच पड़ताल के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएंगी।