Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर
बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास ने सेटेलाइट अस्पताल में गर्मी से परेशान प्रसूताओं को निजात दिलवाने हेतु बीकानेर जिला उद्योग संघ अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया सेसेटेलाइट अस्पताल में भर्ती प्रसूताओं के लिए 2 एसी लगवाने की अनुशंसा की । अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि बीकानेर भामाशाहों की नगरी है और यहां के भामाशाह चिकित्सा एवं शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने के लिए सदैव तत्पर रहते हैं । और इसी क्रम में अपने सामाजिक दायित्वों का भली भांति निर्वहन करते हुए उषा देवी अग्रवाल धर्मपत्नी द्वारकाप्रसाद अग्रवाल से इस प्रकल्प को पूरा करवाने हेतु निवेदन किया गया और इनके द्वारा तुरन्त सहमति प्रदान कर दी गयी और 2 एसी लगवाने का सहमति पत्र भी अस्पताल अधीक्षक डॉ सुनील हर्ष को सौंपा गया । अस्पताल अधीक्षक डॉ सुनील हर्ष ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा जिले के मरीजों को सभी सुविधाएं उप्लब्ध करवाने का पूरा प्रयास किया जाता है लेकिन कुछ संसाधन जो छूट जाते है उन्हें भामाशाहों द्वारा पूर्ति कर दिया जाता है । बीकानेर के चिकित्सा एवं शिक्षा के क्षेत्र में भामाशाहों का योगदान सदैव अग्रणी रहा है । आज सेटेलाइट अस्पताल को मिले 2 एसी से प्रसूताओं को इस भयंकर गर्मी से काफी राहत मिलेगी । इस अवसर पर भामाशाह उषा देवी अग्रवाल, द्वारकाप्रसाद अग्रवाल, वीरेंद्र किराड़ू, आदर्श शर्मा, पिंटू राठी, अरविंद चौधरी आदि उपस्थित हुए ।

एक अन्य कार्यक्रम में वयम क्लब की ओर जिला अस्पताल में आपातकालीन इकाई मे ईसीजी मशीन भेंट की गई। इस दौरान वयम क्लब की ओर पत्रकार अनुराग हर्ष, जतिन सहल, संतोष व्यास, अमित व्यास, डॉ श्वेत गोस्वामी एवं नर्सिंग अधीक्षक नरेंद्र यादव उपस्थित रहे। अधीक्षक डॉ सुनील हर्ष ने जिला अस्पताल परिवार की ओर सभी दानदाताओं और भामाशाहों का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।