Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर । आर्थोपेडिक सर्जन सोसायटी के तत्वावधान में रिद्धि – सिद्धि रिसोर्ट में दो दिवसीय मिडटर्न रोजाकोन 2024 सम्पन्न  हो गया। कार्यक्रम की थीम “जोड़ों के आंतरिक फेक्चर्स” का इलाज रखी गई थी । रोजाकोन का आगामी वार्षिक सम्मेलन आगामी वर्ष जनवरी में  राजसमंद (उदयपुर) में आयोजन की घोषणा की गई। 

कांफ्रेंस के समापन पर रोजा के अध्यक्ष डॉ जसवंत सिंह ने कांफ्रेंस को बहुआयामी और अविस्मरणीय बताते हुए इसके अनुभवों का लाभ आम अवाम तक पहुंचाने का आव्हान किया । उन्होंने कहा कि कांफ्रेंस में वैज्ञानिक एवं एकेडमिक अनुभव साझा किए गए । कार्यक्रम में रोजा के पूर्व सचिव डॉ जयंत सेन, डॉ आर पी मीना,  डा आर पी लोहिया मनचस्श थे । कार्यक्रम में कोटा अस्पताल अधीक्षक डॉ आर पी मीना, एस एम एस अस्थिरोग विभागाध्यक्ष डॉ रमेश बंशीवाला, एस एम एस अस्पताल के पूर्व अधीक्षक डॉ डी एस मीना नांदेड़ महाराष्ट्र के डॉ इंतेखाब आलम, राजीव गांधी अस्पताल नई दिल्ली के डॉ गोकुल वर्मा, भिवानी हरियाणा के डॉ संजीव जांगिड़, बच्चो के वरिष्ठ अस्थिरोग विशेषज्ञ डॉ कपिल गंगवाल, डॉ सीताराम गोदारा ने कांफ्रेंस के विभिन्न पक्षों पर अपने विचार रखे। 

     कार्यक्रम में आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ बी एल खजोटिया ने धन्यवाद ज्ञापित  करते हुऐ कांफ्रेंस की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि 27 वर्ष बाद आयोजित यह कांफ्रेंस मील का पत्थर  साबित हुई ।

इस अवसर पर आयोजित क्विज प्रतियोगिता में विजेता डॉ संदीप कुमार को  डॉ गिरिजनाथ लीला सेन  स्मृति  गोल्ड मेडल के लिए चयन किया गया। । इस अवसर पर भुजाओ ,कोहनियों, कलाई, हाथो , कुल्हों, घुटनो, टखनों ,पांवों, बच्चो के जोड़ों के इलाज पर नई तकनीकों पर पोस्टर,  डिजिटल पेपर, पत्रवाचन, विचार विमर्श एवं अनुभव साझा किए गए । कार्यक्रम में आयोजित कार्यशाला में जयपुर के डॉ अनिल शर्मा। ने मॉडल के माध्यम से घुटनो की गद्दी दूरबीन से इलाज साझा किया  । आयोजन समिति के सचिव डॉ आर पी लोहिया ने कांफ्रेंस कार्यकर्ताओं की सेवाओं की सराहना की ।