Thar पोस्ट न्यूज। हिंदी सिनेमा की हिट जोड़ी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह आखिरकार माता-पिता बन गए हैं। गणेश चतुर्थी के शुभ त्योहार के ठीक एक दिन बाद दोनों के घर पर किलकारी गूंजी हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने रविवार (8 सितंबर 2024) को लक्ष्मी यानी बेटी को जन्म दिया। नन्ही परी के आगमन से दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दोनों का परिवार काफी खुश है। फैंस के बीच भी उत्साह देखने को मिल रहा है। गणेश उत्सव के बीच दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर बेटी का जन्म बप्पा के आशीर्वाद से कम नहीं है। दीपिका पादुकोण अस्पताल में भर्ती होने से पहले मुंबई के प्रतिष्ठित सिद्धिविनायक मंदिर में भगवान गणेश के आशीर्वाद लेने भी पहुंची थीं।