Thar पोस्ट। प्राण-वायु-दाता वृक्षों का पूजन कर विभिन्न इलाकों में पौधा रोपण किया गया पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम में मौन साधक के रूप में सतत परिवर्तनशील बीइंग मानव बीकानेर टीम ने 51 पौधे लगाकर पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया । कैप्टन रेशमा वर्मा व वाइस कैप्टन राजकुमार भाटिया ने बताया कि आगामी 4 माह मानसून के दौरान पौधारोपण के कार्यक्रम चलते रहेंगे इसी कार्यक्रम में टीम के सक्रिय सदस्य एडवोकेट विजय प्रकाश गोयतान के जन्मदिन के शुभ अवसर पर 21 पौधे लगाए एवं झुग्गी बस्तियों में लोगों को मास्क एवं स्वच्छ भारत अभियान के तहत हाथ धोने के साबुन आदि वितरित किए । कार्यक्रम में टीम के सभी सदस्य मुकुंद खंडेलवाल, कमल कसेरा, सुमन कसेरा, अनिल मिड्डा, राजेश मिड्ढा, चंचल सांखला, मीना कंवर, मोहिनी खत्री, डॉक्टर नकुल सिंह राठौड़, भावेश खत्री, एडवोकेट विजय गोयतान, महादेव पारीक, जय शर्मा ने अपनी निस्वार्थ सेवाएं दी।