Thar पोस्ट, बीकानेर। शिक्षा परिवार बीकानेर शाखा का एक प्रतिनिधिमंडल आज अतिरिक्त जिला कलेक्टर श्री अरुण प्रकाश शर्मा एवं संयुक्त निदेशक श्री श्याम सिंह सांखला को अपनी मांगों का ज्ञापन दिया शिक्षा परिवार के बीकानेर मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता सुरेंद्र कुमार डागा ने बताया कि इस अवसर पर बीकानेर जिले की असंख्य स्कूलों के संचालक ज्ञापन देने हेतु कलेक्ट्रेट पहुंचे ज्ञापन का मुख्य विषय था शिक्षा निदेशक श्री स्वामी द्वारा आदेशित बिना टीसी एवं दस्तावेजों के विद्यार्थियों को शपथ पत्र के आधार पर प्रवेश लेने के संदर्भ में था चुकी कोरोना काल के कारण 2019 से 2021 तक विद्यार्थियों की फीस बाकी है कुछ विद्यालयों की बहुत ज्यादा आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं ऐसी स्थिति में यदि विद्यार्थियों को अन्य स्कूलों में बिना टीसी अथवा दस्तावेजों के प्रवेश किया जाएगा तो तमाम स्कूलों का भविष्य अंधकार में होगा शिक्षा परिवार बीकानेर के जिलाध्यक्ष श्री सवाई सिंह राजपुरोहित ने इस अवसर पर बताया शिक्षा विभाग में बिना किसी सोचा एवम् तरीके से स्कूलों के सामने एक अब वसंगति पूर्ण स्थिति रख दी है आपने कहा की देश के 6 राज्यों में स्कूल खोलने की पहल कर दी है जबकि राजस्थान सरकार अभी तक इस संदर्भ में कोई सुध नहीं ले रही है बच्चों की शिक्षा जगत को देखते हुए उनको पढ़ाई का बहुत बड़ा लॉस हो रहा है इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य श्री मनोज सिंह राजपुरोहित ने बताया कि सरकार आए दिन कुछ नए नए तौर-तरीकों के माध्यम से निजी स्कूलों पर कुठाराघात सा व्यवहार कर रही है पिछले वर्ष का RTEका पैसा न देना एवं विभिन्न बेतुकेआदेशो के साथ सरकार की ऐसा प्रतीत हो रहा है सरकार को सोचना चाहिए कि हम जैसों को सहायता दें और सहायता नहीं दे पाते हैं तो कम से कम ऐसे आदेशों को वर्तमान स्थिति में प्रकाशित न किया जाए