


Thar पोस्ट न्यूज। गुजरात मे हुए हादसे ने देशभर के लोगों को झकझोर दिया है। कुल 242 यात्रियों में 53 इंग्लैंड के शामिल थे। एयर इंडिया के विमान में क्रू मेंबर्स समेत कुल 242 लोग सवाल थे। मिली जानकारी के मुताबिक, अहमदाबाद से 1.10 बजे टेक-ऑफ होने के बाद इस विमान को करीब 9 घंटे की यात्रा के बाद 10.45 बजे लंदन के गैटविक एयरपोर्ट पर लैंड करना था। बताते चलें कि हादसे का शिकार हुआ विमान अमेरिकी कंपनी बोइंग का 787-8 ड्रीमलाइनर प्लेन था। टाटा ग्रुप की एयरलाइन कंपनी- एयर इंडिया अहमदाबाद से लंदन के लिए रोजाना एक फ्लाइट ऑपरेट करती है। बोइंग 787-8 में बिजनेस क्लास और इकोनॉमी क्लास की कुल 254 से लेकर 267 सीट होती हैं। एयर इंडिया ने बताया कि 242 में से 169 भारतीय
53 ब्रिटिश,1 कनाडा, 7 पुर्तगाली शामिल थे।


