ताजा खबरे
IMG 20250527 111143 20 राजस्थान में पलटेगा मौसम Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। भीषण गर्मी के बीच राजस्थान में कुछ राहत की बूंदे गिर सकती है। विभाग के अनुसार 14 जून से राजस्थान के कुछ इलाकों में आंधी-बारिश की संभावना है। राजस्थान में भीषण गर्मी का दौर चल रहा है। दिन और रात के तापमान में सामान्य से चार से पांच डिग्री तक बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। उदयपुर, भरतपुर कोटा संभाग के कुछ भागों में मेंघगर्जन, आंधी के साथ हल्की बारिश का दौर 14-15 जून से शुरू होगा। जबकि जोधपुर, बीकानेर संभाग के जिलों में भी 15 जून को दोपहर बाद मेघगर्जन-आंधी, व हल्की बारिश होने की संभावनाएं हैं। बीकानेर संभाग के जिलों व आसपास के क्षेत्रों में आगामी दो दिन तेज धूलभरी हवाएं चलने की संभावना है।


Share This News