





Thar पोस्ट,बीकानेर। रसगुल्लों की मिठास एवं भुजिया -पापड़ की नमकीन के स्वाद में अपना लोहा मनवा चुके बीकानेर में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। अपने हुनर से पूरे विश्व में अनूठी छाप छोड़ चुके यहां के कलाकार नीत नये रिकॉर्ड बना रहे है। बाते चाहे संगीत की हो या पेटिंग की या दोनों तरफ लिखावट की। बीकानेर के प्रतिभाशाली युवाओं ने कुछ नया कर शहर को नये आयाम प्रदान किये है। इस बार एक 16 वर्षीय युवा आशीष पुरोहित ने दुनिया की सबसे छोटी पगड़ी बांधने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर शहरवासियों को गौरान्वित किया है।
आशीष ने बताया कि उसने टूथपिक पर साफा बांधकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है, इससे छोटा सिर्फ बाल का साइज है। आशीष ने छोटी सी उम्र में एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। आशीष की माता श्रीमती श्यामा पुरोहित निजी महाविद्यालय में प्राचार्य पद पर कार्यरत है व पिता योगेश पुरोहित विधि के विद्यार्थी को पढ़ाते है। वे बताते है कि इंडिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में सबसे छोटी पगड़ी बांधने का रिकॉर्ड आशीष के नाम पर दर्ज हुआ है। आशीष के द्वारा इसके के लिए आवेदन किया गया था जिसे इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के द्वारा स्वीकार किया गया तथा उसके बाद समस्त समस्त कार्यवाही तथा जांच आदि पूर्ण होने के बाद आशीष के नाम यह रिकॉर्ड दर्ज किया गया है। बीकानेर के लिए यह गर्व का विषय है कि इस छोटी सी उम्र में बीकानेर का नाम इस बच्चे ने रोशन किया है। आपको बता दे कि दुनिया की सबसे बड़ी पगड़ी बांधने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बीकानेर के पवन व्यास के नाम दर्ज है।




जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन
ब्ीकानेर समग्र शिक्षा अभियान जिला परियोजना की ओर से राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय लेडीएल्गिन में शुक्रवार को व्यावसायिक शिक्षा योजना के तहत जिले के विभिन्न राजकीय विद्यालयों के व्यावसायिक शिक्षा के विद्यार्थियों की जिला स्तरीय कौशल प्रादर्र्श एवं सेमिनार का आयोजन किया गया। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला परियोजना समन्वयक राजकुमार शर्मा, अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक हेतराम सारण, कार्यक्रम अधिकारी श्रीकृष्ण चौधरी सहित राजकीय बालिका उमावि लूणकरनसर, राबाउमावि नापासर, सहित ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के विद्यालयों के विद्यार्थी व व्यावसायिक प्रषिक्षक शामिल हुए। इस अवसर पर मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें श्रेस्ठ मॉडल पुरस्कत किए गए। नापासर के राबाउमावि की छात्रा द्वारा बनाए गए मॉडल भी आकर्षण का केन्द्र रहा। इसके अलावा राबाउमावि लूणकरनसर की छात्राओं रेशमा, अनसुइया, पलक, विपुल द्वारा बनाए गए मॉडल भी प्रदर्शित किए गए।राष्ट्रीय कौशल विकास योजना के तहत आयोजित हुई इस प्रतियोगिता में कक्षा 9 से 12 तक के 8 स्कूलों के 96 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रधानाचार्य जागृति पुरोहित ने बताया कि इन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी आगामी दिनों में राज्य स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भेजा जाएगा। विद्यार्थियों के लिए अलग अलग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें दो प्रकार की प्रतियोगिताओं को शामिल किया गया। प्रादर्श प्रतियोगिता व सेमिनार प्रतियोगिता आयोजित की गई। पुरोहित ने बताया कि विद्यार्थियों को अनिवार्य विषयों के साथ व्यावसायिक शिक्षा दी जा रही है।
राजे ने गोचर मुद्दे को सही ठहराया , युवा भाजपा नेता राजवी व सिवाड़ भाटी की जाजम पर आये
श्रीमद् भागवत कथा में नन्द उत्सव का आयोजन
Thar पोस्ट, बीकानेर 11 फरवरी। गोचर , औरण व चारागाह की जमीन पर कब्जों को नियमन करने के राज्य सरकार के फैसले के बाद से बीकानेर में पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी का शरह नथानियान गोचर भूमि में चल रहा बेमियादी धरना 30 वें दिन भी जारी रहा । धरना स्थल पर भजन , कीर्तन व श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन हो रहा है । गोचर पर चल रहे भागवत कथा में हजारों की तादाद में महिला व पुरुष पहुंच रहे है । भागवत कथा में आज नन्द उत्सव का आयोजन हुआ । गोचर आन्दोलन के समर्थन में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने ट्विट के जरिये एक बयान जारी कर भाटी के गोचर मुद्दे का समर्थन किया ।वही पूर्व उपराष्ट्रपति भैरोसिंह शेखावत के नाती व पूर्व मंत्री नरपतसिंह राजवी के पुत्र अभिमन्यू सिंह राजवी व पूर्व मंत्री नरेन्द्र कंवर के पुत्र राजेश्वर सिंह सिवाड़ ने धरना स्थल पर पहुंच कर भाटी के धरने का समर्थन किया ।आज छः न्याति महासभा के अध्यक्ष भंवरलाल व्यास , पाराशर नारायण शर्मा ने अपने कार्यकारिणी के साथ आकर धरने का समर्थन किया । गौ रक्षा हिन्दू दल के प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह राजपूत झालावाड़ ने भाटी के गांचर आन्दोलन का समर्थन किया ।शनिवार को दोपहर 3 . बजे जानकी महल आश्रम श्रीवृन्दावन धाम के महंत श्री भरत शरण जी महाराज अपने शिष्यों के साथ धरना स्थल पर आयेगें । भाटी के प्रवक्ता सुनील बांठिया ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने एक ट्विट में कहा कि भाटी द्वारा चारागाह भूमि पर पट्टे देने के विरूद्ध जो मुद्दा उठाया है वो उचित है ।

कांग्रेस का प्रयास बीकानेर के विकास के मुद्दे पर हो बात- यशपाल
नगर निगम बजट बैठक से पहले कांग्रेस पार्षदों के साथ जिला अध्यक्ष ने की बैठक
Thar पोस्ट, बीकानेर 11 फरवरी- बीकानेर नगर का समुचित विकास कैसे हो नगर निगम के क्षेत्राधिकार में आने वाले कार्यो से आमजन को अधिकाधिक लाभ कैसे मिले यह कांग्रेस का सदा प्रयास रहा है और आगे भी रहेगा कल की बैठक में हम सब मिलकर शहर के विकास की योजनाओं पर बात करे आमजन की आवाज को सदन में रखे यह हमारा कर्तव्य है यह बात आज शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने सर्किट हाउस में कांग्रेस के पार्षदों की बैठक में कहे | यशपाल गहलोत नगर निगम की बजट बैठक से पहले कांग्रेस पार्षदों के साथ मिलकर कांग्रेस की भूमिका पर चर्चा के दौरान कहे सबकी बातो को सुनने के बाद यशपाल गहलोत ने कहा कि जनप्रतिनिधि जनता का सेवक होता है और आप सभी अपने अपने वार्ड से वार्डवासियों की आवाज हो इस नाते आपका फर्ज है कि आप कल की बैठक में आमजन से जुड़े जनसरोकारों के कार्यो को पटल पर रखे और उन्हें पूरा करवाने का प्रयास करे क्योकि आप कांग्रेस विचारधारा के लोग हो और कांग्रेस की विचारधारा शुरू से ही यही रही है कि कैसे जनता से जुड़े कार्य त्वरित गति से हो और उनको लाभ मिले
यशपाल गहलोत ने पार्षदों से एक एक कर सभी मुद्दे पुरजोर तरीके से उठाने की बात कही
प्रवक्ता पार्षद नितिन वत्सस ने बताया कि बैठक में जावेद पडिहार आंनद सिंह सोढा, शिवशंकर बिस्सा, चेतना चौधरी,नंदलाल जावा,लक्ष्मी देवी स्वामी, निर्मला बल्वेश चावरिया, मनोज किराडू,आज़म अली, सुनील गेदर, जावेद खान,वसीम खिलजी, वसीम फिरोज अब्बासी, मोहम्मद असलम, पारस मारू, विनोद कोचर, मनोजकुमार नायक,सुरेंद्र सिंह राठौड़ अब्दुल वाहिद,किशन तंवर, शहजाद खान, महजबीन, मेहनाज बानो, मनोज कुमार,खुसबू पंवार,नितिन वत्सस आदि पार्षदों ने अपने अपने सवाल और जनउपयोगी कार्यो से अवगत करवाया।
