ताजा खबरे
एक महीने में होंगी राजनीतिक नियुक्तियां, यूआईटी और विकास प्राधिकरणों में भी चेयरमैन :भाजपा प्रदेशाध्यक्षअनियमितताएं पाए जाने 14 मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबितबीकानेर कोटगेट पर उड़ी गुलाल, राजस्थानी भाषा को मिलेगा मान-सम्मानबीकानेर में श्री नवाह पारायण पाठ को लेकर तैयारियां तेजबिजली बन्द रहेगी, 2 घंटे से अधिक असरशिव महापुराण कथा बैनर का हुआ लोकार्पणनशे के तस्कर के मकान पर अवैध निर्माण ध्वस्तमूलभूत सुविधाएं नहीं दी गई तो रीको लिमिटेड को सर्विस चार्जेज नहीं दिया जाएगा — करणी इंडस्ट्रीज एसोसिएशनइस देश की प्रधानमंत्री की फर्जी अश्लील तस्वीरें वायरल, तस्वीरों की सच्चाई बताईभारत में इतने दिनों का पेट्रोल-डीजल कोटा शेष
IMG 20220202 004525 12 श्रीकोलायत विधानसभा क्षेत्र में बनेंगे 10 नवीन ट्यूबवेल Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar post, बीकानेर, 11 फरवरी। कोलायत विधानसभा क्षेत्र में 10 नए ट्यूबवेल बनाए जायेंगे, जिस पर 2 करोड़ 70 लाख रूपये खर्च होंगे।ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने बताया कि कोलायत विधानसभा क्षेत्र में पानी, बिजली, सड़क, शिक्षा के विकास के साथ आधारभूत सुविधाओं का विस्तार करवाया जा रहा है। मेरा प्रयास है कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हो। भेलू गांव में नवीन ट्यूबवेल निर्माण पर  19.82 लाख रूपये,गुडा गांव में नवीन ट्यूबवेल निर्माण पर 27.65 लाख रूपये, रावनेरी गांव में नवीन ट्यूबवेल निर्माण पर 34.49 लाख, भाणेका गांव में नवीन ट्यूबवेल निर्माण पर  22.39 लाख रूपये, नांदड़ा गांव में नवीन ट्यूबवेल निर्माण पर15.15 लाख रूपये खर्च होंगे। 

इसी प्रकार से मोखा खालसा गांव में नवीन ट्यूबवेल निर्माण  पर33.02 लाख रूपये,गिरिराजसर गांव में नवीन ट्यूबवेल निर्माण पर 23.52 लाख रूपये, मोखा चारणान गांव में नवीन ट्यूबवेल निर्माण पर 33.74 लाख,नयागांव में नवीन ट्यूबवेल निर्माण पर 30.36 लाख और माधोगढ़ गांव में नवीन ट्यूबवेल निर्माण पर 29.47 लाख रूपये खर्च किए जायेंगे। उन्होंने बताया कि उक्त नवीन ट्यूबवेल की स्वीकृतिया जारी कर दी गई है।

श्रीकोलायत राजकीय कॉलेज के लिए 3 करोड़ रूपये स्वीकृतबीकानेर, 11 फरवरी। ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने बताया कि डिस्ट्रिक्ट मिनरल फाउण्डेशन ट्रस्ट ने अपने फण्ड से श्रीकोलायत की राजकीय महाविद्यालय में विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय भवन के निर्माण के लिए 3 करोड़ रूपये की प्रशासनिक एवं तकनीकी स्वीकृति जारी की है। इस कार्य की कार्यकारी ऐजेन्सी अधिशाषी अभियन्ता सार्वजनिक निर्माण विभाग खण्ड नोखा को बनाया गया है।भाटी ने बताया कि जिला प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में आयोजित मिनरल फाउण्डेशन ट्रस्ट बीकानेर की गर्वनिंग कॉन्सिल की बैठक में डिस्ट्रिक्ट मिनरल फाण्डेशन ट्रस्ट के फण्ड से विभिन्न कार्य करवाने का अनुमोदन किया गया था। जिसमें राजकीय महाविद्यालय कोलायत में वाणिज्यक व विज्ञान भवन निर्माण करवाने का निर्णय लिया गया था। इसी क्रम में 3 करोड़ रूपये कीे वित्तीय, प्रशासनिक एवं तकनीकी स्वीकृति जारी की गई है।


Share This News