Thar पोस्ट, न्यूज, बीकानेर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित 10वीं परीक्षा का परिणाम कल दोपहर 3 बजे आएगा। शिक्षा मंत्री डॉक्टर बी डी कल्ला ने आज अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।

वाल्मीकि समाज के सामूहिक विवाह समारोह की तैयारी

Thar पोस्ट, न्यूज। आगामी 9 अक्टुबर को एक ही छत्त के नीचे वाल्मिकी समाज के जोड़े एक दूसरे के हमसफर बनेंगे। इस सामूहिक विवाह समारोह को भव्य व यादगार बनाने के उद्देश्य से स्थानीय जूनागढ़ के पास आनन्द निकेतन भवन में वाल्मीकि समाज सामूहिक विवाह समिति बीकानेर के बैनर तले वाल्मीकि समाज के सामाजिक व राजनीतिक कार्यकर्ता तथा जागरूक लोगों की एक आमसभा का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता मुरलीधर सर्वटे ने की। समिति अध्यक्ष बबलेश चांवरिया ने इस वर्ष 9 अक्टूबर को होने वाले वाल्मीकि समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन की घोषणा करते हुए समाज से तन-मन-धन से सहयोग करने की अपील की। समिति सचिव विजय सियोता ने सम्मेलन में शामिल होने वाले जोङों के पंजीयन के कागजात की जानकारी दी। साथ ही सामूहिक विवाह के लिये स्थल तय करने तथा विवाह संबंधित अन्य व्यवस्थाओं के लिये भी चर्चा की गई और विभिन्न समितियों का गठन किया। समिति के पूर्व अध्यक्ष वीरेन्द्र जैदिया ने आये हुए अतिथियों का स्वागत सत्कार किया तथा अंत मे समिति के संयोजक किशन लाल सारस्वत ने आये हुए अतिथियों का आभार व धन्यवाद ज्ञापित कर सभा का विसर्जन किया।बैठक में पार्षद नंदलाल जावा,ओमप्रकाश लोहिया,राजेश वाल्मिकी,श्रवण घारू,अमरचंद सियोता,संतोष चांगरा,एडवोकेट सुरेश सिसोदिया सहित समाज के अनेक लोग मौजूद रहे। **

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर सेवा योजना की कार्यकारिणी का पुनर्गठन करते हुए अध्यक्ष राजकुमार व्यास ने नये पदाधिकारियों की घोषणा की है। जिसमें त्रिलोक बिस्सा,सुनीता पारीक,श्रीमती राजुदेवी व्यास,श्रीमती मीना आचार्य को वरिष्ठ उपाध्यक्ष,ईजी सुभाष पंवार, श्रीमती मधुबाला,गोपीकिशन कुम्हार,भूपेंद्र चौधरी को उपाध्यक्ष,योगेश बिस्सा को संठन महामंत्री, पार्षद दुर्गादास छंगाणी व श्रीमती सीमा पारीक को महामंत्री,पवन राठी को मीडिया प्रभारी,राजेन्द्र चांडक को कोषाध्यक्ष,के सी ओझा,छोटूलाल चूरा,वीरेंद्र राजपुरोहित को सचिव,मोहम्मद जब्बार को प्रवक्ता,अशोक ओझा को प्रचारमंत्री,श्रीमती वीणा पारीक,वीरेंद्र सिंह चौहान,आशीष मिश्रा,विनोद सोनू,हेमन्त सोनी को संयुक्त सचिव बनाया गया है। वहीं रामकुमार ओझा,रामलाल पवार,श्याम साध,शीला सोनी,राजकुमार देवड़ा,सुनील सोनी को कार्यकारिणी सदस्य तथा श्रीनाथ व्यास,वैजयंती कवर,भंवर लाल सेवग,श्रीमती राधा जाजड़ा को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। व्यास ने बताया कि शीघ्र ही नवनियुक्त कार्यकारिणी की बैठक आहूत की जाएगी तथा आगामी कार्यक्रम तय किये जायेंगे। साथ ही प्रत्येक 3 माह में एक समीक्षा बैठक करके नवनियुक्त पदाधिकारियों का रिपोर्ट कार्ड जारी किया जाएगा । संस्था का मूल उधेश्य जनकल्याण के कार्य ही रहेंगे।