Thar पोस्ट, न्यूज़ बीकानेर। आज शिक्षा मंत्री डॉक्टर बी.डी.कल्ला को राजस्थान अध्यापक संघ,-कला वर्ग – के एक प्रतिनिधि मंडल ने प्रदेशाध्यक्ष सुभाष जोशी के नेतृत्व मे मुलाकात कर शिक्षा सेवा संशोधन नियम 2021 के तहत व्याख्याता पदौन्नति करने की मांग के संबध में ज्ञापन सौंपा।
प्रदेशाध्यक्ष जोशी ने बताया कि डॉक्टर कल्ला ने प्रतिनिधि मंडल की बात को ध्यान से सुनकर कहा कि कुछ लोग इस नियम में संशोधन की मांग कर रहे है तो विभाग इस नियम का उच्च स्तर पर एक बार परीक्षण करवा करवा मुख्यमंत्री जी से चर्चा कर कोई हल निकाल ने में लगा है जिससे किसी भी अध्यापक को न्यायालय की शरण में नही जाना पडे और ना ही राज्य के विद्यार्थियों को गुणवत्ता युक्त शिक्षा से वंचित होना पडे राज्य सरकार राज्य के विद्यार्थियों को गुणवत्ता युक्त शिक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध है ।
प्रतिनिधि मंडल के लोगो ने शिक्षा मंत्री को कहा कि केवल पदौन्नति की चाह रखने वाले अध्यापको का एक वर्ग धरना प्रदर्शन कर इस नियम को बदलवाने का दवाब बना रहे है जो सरासर गलत है जबकि राज्य सरकार ने 50 सालो बाद शिक्षा सेवा नियमों में संशोधन पदौन्नति से ज्यादा राज्य के विद्यार्थियों को गुणवत्ता युक्त शिक्षा प्रदान करने के लिए बनाया है । तो शिक्षा मंत्री ने कहा धरना प्रदर्शन तो ट्रेड यूनियन का काम है आप तो शिक्षक वर्ग बुद्धिजीवी हो तो सरकार को अपने शुद्ध विचारों से अवगत करवाते हुऐ समाधान निकालने में सहयोग करे ।
प्रदेशाध्यक्ष जोशी ने शिक्षा मंत्री कल्ला से निवेदन किया कि आप इस नवीन नियम2021 को पूर्णतया लागू करवा कर सत्र 2021 -22 व 2022-23 की पदोन्नति में नवक्रमोन्नत विद्यालयो के पदो को शामिल करते हुए अतिशिघ्र पदोन्नति के आदेश करे ।
प्रतिनिधि मंडल में के.के.व्यास, श्याम सुन्दर ओझा और राजेन्द्र किराडू के साथ कर्मचारी नेता दिनेश चुरा सहित कई शिक्षक उपस्थित थे तथा जिले के कई शिक्षा अधिकारी भी इस बात के साक्षी बने ।
Thar पोस्ट, बीकानेर। शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ ने समसा कार्यालय बीकानेर स्थानान्तरित करने एवं शिक्षकों को कार्यालय से हटाने सहित 11 सूत्रीय मांग पत्र पर समुचित कार्यवाही नहीं करने पर आगामी 16जून (गुरूवार) से शिक्षा निदेशालय परिसर में आमरण अनशन हेतु शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला को दिया ज्ञापन। शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ द्वारा शिक्षा मंत्री श्रीमान डॉ. बी.डी. कल्ला को आज आगामी 16 जून से आमरण अनशन का नोटिस देकर अवगत कराया गया कि समसा कार्यालय बीकानेर को जयपुर से बीकानेर में स्थानान्तरित करने, निदेशालय सहित शिक्षा विभाग के समस्त कार्यालयों से तृतीय श्रेणी अध्यापक से लेकर व्याख्याता एवं कोच स्तर के शिक्षकों के पद समाप्त कर शालाओं में स्थानान्तरित करने, पी.ई.ई.ओ. सहित समस्त विद्यालयों, मंत्रालयिक संवर्ग के पदों में वृद्धि प्रारम्भिक शिक्षा बोर्ड बीकानेर में स्थापित करने सहित 11 सूत्रीय मांग पत्र पर शिक्षा प्रशासन एवं राज्य सरकार द्वारा पुख्ता कार्यवाही नहीं किये जाने से विभाग के कार्मिकों भी अवगत में चिन्ता एवं आक्रोश व्याप्त हो गया है। उल्लेखनीय है कि 11 सूत्रीय मांग पत्र के सम्बन्ध में 28.05.2022 को एक दिवसीय सांकेतिक धरना शिक्षा निदेशालय परिसर में दिया गया तथा 26.05.2022 के पत्र में उनसे अनुरोध किया गया था कि 11 सूत्रीय मांग पत्र मे जो मांगे निदेशालय स्तर से से निस्तारित हो सकती है उनके संबंध में आदेश प्रसारित करवावें तथा जो शासन स्तर की हैं समुचित सकारात्मक प्रस्ताव शासन को को भिजवाने की व्यवस्था करें। साथ ही शासन स्तर की मांगों की सूचना संघ को देने का कष्ट करें। उपरोक्त कार्यवाही एक सप्ताह में नहीं की गई तो मजबूर होकर कठोर आन्दोलनात्मक कदम में विवशता होगी। प्रतिनिधि मण्डल में प्रदेशाध्यक्ष गिरजा शंकर आचार्य, कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष कमल नारायण आचार्य, प्रदेश परामर्शक विष्णु पुरोहित, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश पारीक, जिलाध्यक्ष अविकान्त पुरोहित सम्मिलित थे।
प्रदेश संघ के संस्थापक मदन मोहन व्यास ने कहा कि शिक्षा प्रशासन एवं राज्य सरकार शिक्षा विभाग में मंत्रालयिक कर्मचारियों के साथ भेदभाव पूर्ण एवं सौतेला व्यवहार अपनाये हुए है। वाजिब मांगों पर बार-बार अनुरोध करने पर भी मंत्रालयिक संवर्ग की अनदेखी की जा रही है। अतः संघ को मजबूर होकर कठोर आन्दोलनात्मक कदम उठाने के लिए बाध्य होना पड़ रहा है। व्यास ने यह भी आशा व्यक्त की है कि माननीय शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला एवं शिक्षा निदेशक स्तर पर प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए मांगों पर तत्काल कार्यवाही कर दिनांक 15.06.2022 से पूर्व संगठन को सूचित कर आमरण अनशन जैसे कठोर कदम से विभाग एवं शासन को विपरित परिस्थितियों से बचाने में सफल होंगे।
प्रदेश संरक्षक राजेश व्यास ने डॉ. बी.डी. कल्ला शिक्षा मंत्री से पूरजोर मांग की है कि शासन एवं प्रशासन पत्र का तत्काल निवारण कर अप्रिय स्थितियों एवं टकराव से बचने का प्रयास किया जाये।
शिक्षा मंत्री से मिले परशुराम सेवा समिति के पदाधिकारी
संसोलाब तालाब के लिए विधायक निधि से राशि स्वीकृति की रखी मांग
Thar पोस्ट। शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने रविवार को आमजन से मुलाकात की एवं उनकी समस्याएं सुनी। इस दौरान परशुराम सेवा समिति द्वारा संसोलब तालाब के जीर्णोद्धार के लिए विधायक निधि से राशि स्वीकृत करने की मांग की। समिति अध्यक्ष नवरतन व्यास ने बताया कि वर्तमान में संसोलाब तालाब जीर्ण-शीर्ण हालात में है तथा इसका जीर्णोद्धार करवाते हुए इसके मूल स्वरूप को लौटाने के साथ इसे पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किया जाए। इसके लिए उन्होंने शिक्षा मंत्री से विधायक निधि से 25 लाख रुपये स्वीकृत करने की मांग की। इस दौरान सचिव किशन लाल ओझा मौजूद रहे।