


Thar पोस्ट न्यूज। होलिका दहन का शुभ मुहूर्त देर रात है। होलिका दहन 13 मार्च को है। इस दिन भद्रा काल भी लग रहा है, जिस वजह से होलिका दहन देर रात किया जाएगा। होलिका दहन के लिए शुभ मुहूर्त 13 मार्च को रात 11 बजकर 26 मिनट से मध्यारात्रि 12 बजकर 48 मिनट तक रहेगा। फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि का आरंभ 13 मार्च को सुबह 10 बजकर 35 मिनट पर होगा। फाल्गुन पूर्णिमा तिथि का समापन 14 मार्च को दोपहर 12 बजकर 35 मिनट पर होगा। 14 मार्च को पूरे देश में होली का त्यौहार मनाया जाएगा।



