ताजा खबरे
रेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊ
IMG 20250310 WA0038 फागोत्सव : राधा-कृष्ण पर की फूलों की बारिश Rajasthan News Portal धर्म
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। देवीकुंड सागर स्थित कल्ला कोठी चल रही रासलीला के सातवें दिन फाग उत्सव का आयोजन हुआ। वृन्दावन से आए कलाकारों ने मंच पर बृज की प्रसिद्ध होली फाग महोत्सव का मनमोहक मंचन किया। फाग महोत्सव में राधा कृष्ण को फूलों की होली खेलाई गई।

कैलाश आचार्य ने बताया रासलीला में श्रीकृष्ण की अलग-अलग लीलाओं का मंचन किया गया। कलाकारों ने राधा कृष्ण को फूलों की होली खिलाई। श्रद्धालुओं ने राधा-कृष्ण पर फूलों की बारिश की। इस दौरान रंग-बिरंगे परिधान में श्री कृष्ण ने राधा व गोपियों के साथ रास रचाया।

मनमोहक नृत्य के साथ बरसाने की होली खेली गयी। भक्ति में डूबे श्रद्धालुओं ने फूलों की बारिश की। पूरा पंडाल राधे कृष्ण के जयकारे से से गूंज उठा। रासलीला में सप्ताह भर से कृष्ण जन्म, गोवर्धन लीला, माखन चोरी, सुदामा मिलन, कंस वध सहित अन्य लीलाओं का मंचन किया गया। श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का सजीव मंचन देख श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए।

करपात्री स्वामी निरंजन देव तीर्थ कीर्ति प्रन्यास, राम लक्ष्मण भजनाश्रम के अधिष्ठाता दंडी स्वामी श्रीधरानंद जी सरस्वती ने श्रीमद्भागवत कथा व रासलीला के सफल आयोजन के लिए श्रद्धालुओं व इस आयोजन के प्रसार प्रचार के लिए बीकानेर के सभी मीडिया संस्थानों का आभार व्यक्त किया है।


Share This News