Thar पोस्ट, न्यूज। धोखाधड़ी के बढ़ते मामलों को देखते हुए देश मे 15 अप्रैल से यह सुविधा बंद हो जाएगी। आप स्मार्टफोन इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए काम की खबर है। स्मार्टफोन को लेकर टेलिकॉम डिपार्टमेंट ने एक बड़ा फैसला लिया है जिसका जिसका सीधा असर स्मार्टफोन्स यूजर्स पर पड़ने वाला है। तेजी से बढ़ते हुए फ्रॉड और स्कैम के मामले को देखते हुए केंद्र सरकार की दूर संचार विभाग ने 15 अप्रैल से USSD बेस्ड कॉल फॉरवर्डिंग की सुविधा को बंद (USSD based call forwarding facility) करने का फैसला लिया है।
15 अप्रैल के बाद मोबाइल यूजर्स अपने फोन में कॉल फारवर्डिंग सुविधा (Call Forward) का उपयोग नहीं कर पाएंगे। यद्दपि DOT की तरफ से यह भी कहा गया है कि कॉल फॉरवर्डिंग की सुविधा को वैकल्पिक तौर पर बाद में एक्टिवेट किया जा सकता है। फिलहाल अभी यह सुविधा 15 तारीख के बाद बंद कर दी जाएगी। दूरसंचार विभाग की तरफ से इस संबंध में सभी टेलिकॉम कंपनियों को निर्देश भेज दिए गए हैं।