Thar पोस्ट, न्यूज। लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा अपने चुनाव कैंपेन की शुरुआत ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ करने जा रही है। जयपुर ग्रामीण लोकसभा सीट पर 2 अप्रैल को मोदी की जनसभा की तैयारियां की जा रही हैं। गृह मंत्री अमित शाह आज जयपुर पहुंच रहे हैं। वे यहां मोदी की जनसभा की तैयारियों और लोकसभा चुनाव के लिए जमीनी कार्यों की समीक्षा करेंगे।
2 अप्रैल से पीएम की सभा की तैयारियों में जुट गई है। राजस्थान की जयपुर ग्रामीण लोकसभा सीट पर पीएम की चुनावी सभा 2 अप्रैल को होनी है। गृह मंत्री अमित शाह आज दोपहर बाद सीकर में बीजेपी प्रत्याशी सुमेधानंद सरस्वती के समर्थन में शहर के प्रमुख मार्गों पर एक रोड शो करेंगे। इसके पहले वे प्रदेश में चुनाव की तैयारियों को परखने के लिए वे जयपुर और जोधपुर में प्रमुख क्लस्टर बैठकों की समीक्षा भी करेंगे। साथ ही चूरू, धौलपुर, करौली, दौसा, नागौर और झुंझुनू की समीक्षा बैठक भी लेंगे। जयपुर में रात्रि विश्राम के बाद दूसरे दिन अमित शाह चुनावी समीक्षा बैठक करने के लिए जोधपुर रवाना होंगे