ताजा खबरे
बीकानेर की मसाला फैक्ट्री लगी आग, लाखों का नुकसानडॉ. अनीता तंवर को राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने गोल्ड मेडल से किया सम्मानित6 लाख 85 हजार का लगाया जुर्माना, लाल मिर्च और घी के सैंपल पाए गए सब स्टैंडर्डआखातीज : बीकानेर स्थापना दिवस पर होंगे अनेक कार्यक्रमपीबीएम में शीतल जल के लिए सुविधाचाइनीज मांझे की बिक्री, भंडारण, परिवहन तथा उपयोग प्रतिबंधित, जिला मजिस्ट्रेट के आदेश, उल्लंघन पर होगी कार्यवाहीसोमवार को बीकानेर बन्द की चेतावनी?कांग्रेस ने प्रदर्शन कर पुतला फूंकाप्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या, सांप डसने का षडयंत्रबीकानेर शहर में नृसिंह चतुर्दशी मेलों को लेकर विधायक व्यास ने लिखा पत्र
IMG 20210407 182711 विश्व में तीसरी लहर का ऐलान, भारत में यह होगा कारण Bikaner Local News Portal अंतरराष्ट्रीय
Share This News

Thar पोस्ट, बीकानेर। विश्व में तीसरी लहर शुरू हो चुकी है ? वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) ने दुनिया में थर्ड वेव शुरू होने का ऐलान कर दिया है। संगठन के चीफ डॉ. टेड्रोस गेब्रेयेसस ने दुनिया के देशों को चेतावनी दी कि वे कोरोना की तीसरी लहर के शुरुआती फेज आ चुके हैं। उन्होंने दोहराया कि सिर्फ वैक्सीन से महामारी नहीं रोकी जा सकेगी। देशों को इससे निपटने के लिए लगातार सावधानी रखनी होगी। कई देशों ने दिखाया भी है कि इस वायरस को रोका जा सकता है।भारत में भी इसका खतरा करीब दिखाई दे रहा है। एक विदेशी ब्रोकरेज फर्म ने आगाह किया है कि डेल्टा वैरिएंट के बढ़ते मामलों और वायरस के म्यूटेट होने से देश में कोरोना की तीसरी लहर की आशंका जल्द ही सच में बदल सकती है।
मौतें फिर बढ़ीं- UN न्यूज के मुताबिक, हेल्थ एक्सपर्ट ने कोरोना के मामलों और मौतों में हाल में हुई बढ़ोतरी पर अलार्म बजाया है। यूरोप और नॉर्थ अमेरिका में वैक्सीनेशन कवरेज बढ़ने से इनमें गिरावट आई थी। यूनाइटेड नेशंस की मीडिया विंग का कहना है कि दुनिया भर में लगातार चौथे हफ्ते कोरोना के मामलों में बढ़त दर्ज की गई है। 10 हफ्ते की गिरावट के बाद मौतें भी दोबारा बढ़ने लगी हैं।
WHO चीफ ने कहा कि वायरस लगातार खुद में बदलाव कर रहा है। इसके साथ ही यह ज्यादा संक्रामक होता जा रहा है। उन्होंने बताया कि डेल्टा वैरिएंट अब WHO के सभी 6 रीजन और 111 से ज्यादा देशों में पहुंच चुका है। यह जल्द ही पूरी दुनिया में भी फैल सकता है। वायरस का अल्फा वैरिएंट 178 देशों में, बीटा 123 देशों में और गामा 75 देशों में मिल चुका है।
अमेरिका में 67%, स्पेन में 61% मामले बढ़े
दुनिया में सबसे ज्यादा नए केस ब्राजील में मिल रहे हैं। बीते 24 घंटों में इनकी संख्या 57 हजार से ज्यादा रही। पिछले हफ्ते यहां 3.49 लाख केस मिले। हालांकि यहां नए मामलों में 14% की गिरावट आई है। इसी दौरान इंडोनेशिया में 45%, ब्रिटेन में 28%, अमेरिका में 67%, स्पेन में 61% तक मामले बढ़े हैं।
साउथ ईस्ट एशिया रीजन में मौतों के मामले में भारत सबसे आगे है। यहां 6 हजार नई मौतें दर्ज की गई हैं। इसके बाद इंडानेशिया और बांग्लादेश हैं।


Share This News