ताजा खबरे
अनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयन
IMG 20230527 154542 6 24 घंटे के भीतर भारत छोड़ दो! पाकिस्तान हाई कमीशन में अधिकारी को आदेश Rajasthan News Portal अंतरराष्ट्रीय
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग में कार्यरत एक पाकिस्तानी अधिकारी के खिलाफ बड़ा ऐक्शन लिया गया है। भारत सरकार ने उसे ‘पर्सोना नॉन ग्राटा’ (अवांछनीय व्यक्ति) घोषित कर दिया है। वह ऐसी गतिविधियों में लिप्त पाया गया जो उसकी आधिकारिक स्थिति के विरुद्ध थीं। इस अधिकारी को 24 घंटे के भीतर भारत छोड़ने का आदेश जारी हुआ है। इस संबंध में पाकिस्तान उच्चायोग के चार्ज डी’अफेयर्स को मंगलवार को कूटनीतिक पत्र जारी किया गया।

भारत की ओर से पाकिस्तान के अधिकारी के खिलाफ यह ऐक्शन ऐसे समय लिया गया जब दोनों देशों में तनाव चरम पर है।

पर्सोना नॉन ग्राटा एक कूटनीतिक शब्द है, जिसका अर्थ किसी विदेशी राजनयिक को मेजबान देश में अवांछनीय मानने से है। यह फैसला आमतौर पर तब लिया जाता है जब कोई राजनयिक उन गतिविधियों में शामिल होता है जो मेजबान देश की सुरक्षा, संप्रभुता या हितों के खिलाफ हों। जैसे कि जासूसी, गैरकानूनी गतिविधियां या कूटनीतिक नियमों का उल्लंघन। भारत सरकार का यह कदम दर्शाता है कि उक्त पाकिस्तानी अधिकारी ने ऐसी गतिविधियां कीं, जो भारत के हितों के खिलाफ थीं। यह औपचारिक कूटनीतिक संदेश है, जिससे भारत ने पाकिस्तान को अपनी आपत्ति और कार्रवाई की जानकारी दी। इस तरह का कदम दोनों देशों के बीच तनाव को उजागर करता है।


Share This News