Thar पोस्ट, न्यूज। पश्चिम रेलवे पर भारी बारिश एवं लिंक रैक में देरी के कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ है। निम्न गाड़ियों पर असर :

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार भारी बारिश एवं लिंक रैक में देरी के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाएं रीशड्यूल रहेगी:-

  1. गाडी संख्या 16311, श्रीगंगानगर-कोचुवेली रेलसेवा दिनांक 19.09.23 को अपने निर्धारित समय 13.50 बजे के स्थान पर 07 घंटे 10 मिनट की देरी से 21.00 बजे प्रस्थान करेगी।
  2. गाडी संख्या 12489, बीकानेर-दादर रेलसेवा दिनांक 19.09.23 को अपने निर्धारित समय 15.00 बजे के स्थान पर 02 घंटे 30 मिनट की देरी से 17.30 बजे प्रस्थान करेगी।
  3. गाडी संख्या 16588, बीकानेर-यशवन्तपुर रेलसेवा दिनांक 19.09.23 को अपने निर्धारित समय 19.05 बजे के स्थान पर 04 घंटे 45 मिनट की देरी से 23.50 बजे प्रस्थान करेगी।
  4. गाडी संख्या 04705, श्रीगंगानगर-जयपुर रेलसेवा दिनांक 19.09.23 को अपने निर्धारित समय 23.45 बजे के स्थान पर 01 घंटे 45 मिनट की देरी से 01.30 बजे प्रस्थान करेगी।