Thar पोस्ट। इंटरनेट की दुनिया में कल से नया तहलका मचेगा। इसे नई सनसनी बताया जा रहा है। दरअसल, रिलायंस जियो ने सितंबर 2016 में भारत में औपचारिक तौर पर अपनी 4G सेवाओं की शुरुआत की थी। जियो का टेलीकॉम सेक्टर में ऐसा प्रभाव पड़ा की पूरी इंडस्ट्री ही बदल गई और लोगों को सस्ते दाम में डेटा और फ्री कॉलिंग की सुविधा मिलने लगी। अब जियो एक और धमाका करने जा रही है। कंपनी अब इंटरनेट की दुनिया में तहलका मचाने जा रही है। जियो कल यानी 19 सितंबर को अपना Jio Air Fiber लॉन्च करने जा रही है जो ब्रॉड बैंड की दुनिया को पूरी तरह से बदल सकता है।
तारों का झंझट खत्म : यदि आप कोई ऐसा काम करते हैं जिसमें इंटरनेट की खपत ज्यादा होती है या फिर आप अपने घर या ऑफिस के लिए ब्रॉड बैंड लगाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है अब आप अपने काम के लिए बिना तार वाले ब्रॉड बैंड का लुत्फ उठा सकते हैं। जियो एयर फाइबर ब्राड बैंड की दुनिया में एक ऐसा डिवाइस होगा जो बिना तार के इंटरनेट कनेक्टिविटी उपलब्ध कराएगा। मतलब अभी आप ब्रॉडबैंड कनेक्शन लेने में आपको फाइबर केबल अपने घर तक खिंचवानी पड़ती है लेकिन Jio Air Fiber के कनेक्शन में आपको किसी भी तरह का केबल कनेक्शन नहीं लेना पड़ेगा।
यह एक ऐसा इंटरनेट डिवाइस होगा जिसमें आपको पैरेंटल कंट्रोल के साथ इसमें WiFi 6 का सपोर्ट और इंटीग्रेटेड सिक्योरिटी फायरवाल उपलब्ध कराया जाएगा। इसमें आपको वायरलेस इंटरनेट कनेक्टिविटी मिलने वाली है। इस यूजर्स को 5G का इस्तेमाल करके हाईस्पीड इंटरने की सुविधा दी जाएगी।
बिना तार के इंटरनेट कैसे मिलेगा ? यहां बता दें कि जियो एयर फाइबर में आपको सिम लगाने की सुविधा मिलेगी। आपको इसमें 5G सिम पोर्ट दिया जाएगा। इंटरनेट की स्पीड इस बात पर निर्भर करेगी कि आपके क्षेत्र में 5G सर्विस की कनेक्टिविटी कैसी है। जियो एयर फाइबर में यूजर्स को 1Gbps तक की इंटरनेट स्पीड मिल सकती है। रिलायंस ने अपनी 46वीं एजीएम मीटिंग के दौरान जियो एयर फाइबर के बारे में जानकारी देते हुए कहा था कि कंपनी इस डिवाइस के जरिए 20 करोड़ घरों में इंटरनेट की सुविधा पहुंचाएगी। लॉन्च होने के बाद जियो ने हर दिन 1.5 लगाने का लक्ष्य तय किया है। कंपनी की मानें तो इंटरनेट की दुनिया में जियो एयर फाइबर एक नया बदलाव लाएगी।
जियो एयर फाइबर पुराने ब्रॉड बैंड को कड़ी टक्कर देगा। अगर इसकी प्राइसिंग की बात करें तो फिलहाल अभी कंपनी की तरफ से इसको लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है लेकिन माना जा रहा है कि 5 हजार से 6 हजार के बीच में मार्केट में पेश किया जा सकता है।