Thar पोस्ट। मौसम विभाग की माने तो 22 जनवरी को 6 और 23 जनवरी को 10 जिलों में आंधी-बारिश की संभावना है, जबकि कुछ स्थानों पर ओले भी गिर सकते हैं। बीकानेर, जयपुर और भरतपुर संभाग सबसे ज्यादा प्रभावित रहेंगे। इस सिस्टम के गुजरने के बाद राज्य में फिर से तेज सर्दी और घना कोहरा छाने की संभावना है। गुरुवार से सक्रिय होने जा रहे पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कुछ इलाकों में ओले गिरने की भी आशंका जताई गई है। सिस्टम का असर समाप्त होने के बाद राज्य में एक बार फिर तेज सर्दी और घना कोहरा छा सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार बीकानेर, जयपुर और भरतपुर संभाग के जिलों में इस पश्चिमी विक्षोभ का सबसे अधिक प्रभाव रहने की संभावना है।