





Thar पोस्ट न्यूज, बीकानेर। श्री कृष्ण महेश्वरी मंडल के तत्वाधान में 40 वें वर्ष भी मूंदड़ा परिवार की ओर से सेठ गिरधर दास जगमोहन दास मूंदड़ा स्मृति, मूंदड़ा पुरस्कार कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रेस नोट जारी करते हुए मंडल के उप मंत्री पवन कुमार राठी ने बताया कि इस वर्ष इस कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय जसुसर गेट के बाहर स्थित माहेश्वरी सदन में किया गया। मंडल के अध्यक्ष सत्यनारायण राठी ने कार्यक्रम संबंधी विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि इस सम्मान समारोह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर रामनारायण बजाज, विशिष्ट अतिथि ममता बजाज ), डॉ श्रेया थानवी संयुक्त रूप से थे ।मुख्य वक्ता डॉक्टर किशोर सिंह राजपुरोहित उपस्थित थे। मंडल के मंत्री सुशील करनानी में बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने विद्या की देवी मां सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलन के साथ किया। इस अवसर पर बीकानेर महेश्वरी समाज की प्रसिद्ध गायिका श्रीमती अनीता मोहता ने महेश वंदना प्रस्तुत की तथा
इसके पश्चात मंडल के कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा आगंतुक अतिथियों को उपरना ओढ़ाकर स्वागत किया गया। मूंघडा परिवार की ओर से हरिमोहन मूंदड़ा तथा शशि मोहन मूंदड़ा भी उपस्थित थे। शशि मोहन जी मूंदड़ा ने अपने स्वागत भाषण में जहां एक और उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया वही उन्होंने श्री कृष्ण माहेश्वरी मंडल के पूर्व अध्यक्षों तथा वर्तमान अध्यक्ष के साथ-साथ कार्यकारिणी सदस्यों का इस बात के लिए आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया की मूंदड़ा परिवार द्वारा प्रारंभ की गई इस परंपरा को श्री कृष्णमाहेश्वरी मंडल द्वारा निरंतर संचालित करने में पूरा सहयोग दिया जा रहा है।





मंडल की उपाध्यक्ष किशन चांडक तथा मीडिया प्रभारी शिव प्रसाद राठी ने बताया कि आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर रामनारायण बजाज द्वारा अपने उद्बोधन में जहां एक और मूंघडा परिवार की ओर से इस कार्यक्रम को संचालित किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की वही वर्तमान में मेधावी विद्यार्थियों के लिए ऐसे कार्यक्रम की आवश्यकता की जरूरत को भी बताया। संचालन मंडल के उप मंत्री पवन कुमार राठी ने किया। मंडल के शिक्षा मंत्री मनोज बिहानी ने मूंदड़ा पुरस्कार कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि आज के इस सम्मान समारोह में कुल 105 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया जिसमें प्रोफेशनल डिग्री में 34, पोस्ट ग्रेजुएशन तथा ग्रेजुएशन में 16, सीनियर सेकेंडरी में 30 तथा सेकेंडरी वर्ग में 25 विद्यार्थी शामिल हैं।
मंडल के कोषाध्यक्ष जगदीश कोठारी वह मंडल कार्यकारिणी सदस्य घनश्याम कोठारी ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अतिथियों को मंडल की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट किया गया तथा मंडल के शिक्षा मंत्री मनोज बिहानी द्वारा आगंतुक अतिथियों एवं उपस्थित समाज बंधुओ का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद व्यापित किया गया।
मंडल के कार्यकारिणी सदस्य नारायण डागा ने बताया कि आज के इस सम्मान समारोह कार्यक्रम में सभी व्यवस्थाओं में सत्यनारायण राठी, मनोज बिहानी, यश कोठारी, आयुष लखानी ,किशन चांडक, घनश्याम कोठारी, पवन कुमार राठी, जगदीश कोठारी, शिव प्रसाद राठी, नारायण डागा, घनश्याम कल्याणी तथा सुशील करनानी आदि कार्यकारिणी सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।