Thar पोस्ट, बीकानेर। कई दिनों से वैक्सिनेशन के लिए इंतजार करने वाले के लिए बड़ी खबर सामने आई है। मंगलवार को बीकानेर शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में लगभग 28000 डोज के लिए वैक्सिनेशन सत्र का आयोजन किया जा रहा है। RCHO डॉ. राजेश गुप्ता से मिली जानकारी अनुसार बीकानेर शहर की अधिकांश शहरी डिस्पेंसरियों में COVISHIELD की दुसरी डोज पर फोकस रहेगा। वहीं कुछ डिस्पेंसरियों में प्रथम डोज से वंचित रहने वालों के लिए भी सेशन रखा जाएगा। बीकानेर शहर के लिए प्रत्येक शिवर में केवल ऑनलाइन स्लाॅट बुकिंग के माध्यम से ही वैक्सिनेशन होगा। इस लिए आज रात 9 बजे ऑनलाइन स्लाॅट ऑपन होगा। जिनको COVISHIELD की डोज लिए हुए 84 दिन या अधिक हो चुके हैं वो आज रात दुसरी डोज के लिए ऑनलाइन स्लाॅट बुक कर लें। डॉ. गुप्ता से मिली जानकारी अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों में प्रथम और द्वितीय डोज के लिए ऑनलाइन स्लाॅट ना होकर ऑफलाइन (ऑन-द-सपोट) ही बुकिंग की जाएगी।