Thar post आज श्रीजगन्नाथ की रथ यात्रा का शुभारंभ जेल वेल रोड़ से हुआ। उससे पहले जगन्नाथ मंदिर के अंदर एतिहासिक बावड़ी का भूमि पूजन एवम उसके पूर्ण निर्माण के लिए उसका पूजन का कार्यक्रम रखा गया था पूजन के कार्यक्रम के अंदर श्री कन्हैयालालजी कल्ला, मोहन सुराणा अनिल कल्ला रघुराज सिंह राठौड़, अनिल सोनी (झूमर सा) घनश्याम लखाणी, विनोद भोजक ने भागीदारी निभाई। भगवान जगन्नाथ से आज प्राथना की गई और इस बावड़ी का पूजन रखा गया उसके पश्चात मंदिर आंगन मे महाआरती का भव्य आयोजन रखा गया था। आरती में घनश्याम लखाणी सचिन भाटिया गोविंद सिंह कच्छावा, महावीर प्रजापत सहित सभी लोगो ने मंदिर के अंदर अपनी भागीदारी निभाई। बड़ी संख्या मे दर्शनार्थीयो ने रथ की परिक्रमा मंदिर मे ही की व दर्शन करके लाभ उठाया।