ताजा खबरे
1 मई से बदलेंगे ये नियम, आमजन की जिंदगी पर पड़ेगा असर ?पीबीएम मर्दाना: *शीतल जल की सेवा सजीवनी समान : डॉ. सुरेन्द्र वर्माअनियमितताएं पाए जाने तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबितविधायक जेठानंद व्यास ने केईएम रोड मार्ग पर श्रीराम जल मंदिर सेवा का उद्घाटन कियाजिले में नशे के विरूद्ध ‘जीरो टोलरेंस’ की नीति, जिला कलेक्टर ने ली बैठकचलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौतरेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई से
IMG 20251123 WA0016 scaled केंद्रीय मंत्री श्री मेघवाल और खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री गोदारा ने 60 लाख रुपए के विकास कार्यों का लिया लोकार्पण Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज, बीकानेर। केंद्रीय कानून मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल तथा खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री सुमित गोदारा ने बीकानेर पंचायत समिति में 60 लाख रुपए की लागत से करवाए गए विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया।

इस अवसर पर श्री मेघवाल ने कहा कि बाबासाहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की परिकल्पना ने केंद्रीय वित्त आयोग को जन्म दिया। पंचायती राज व्यवस्था को सशक्त करने में वित्त आयोग का महत्वपूर्ण योगदान है। श्री मेघवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देश के समर्थ लोगों से गैस सिलेंडर की सब्सिडी छोड़ने का आग्रह किया। इससे जरूरतमंद लोगों को उज्ज्वला योजना के माध्यम से गैस कनेक्शन मिले। इसी प्रकार खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री सुमित गोदारा द्वारा प्रदेश में चलाई गई गिव अप योजना ने प्रदेश के लाखों परिवारों को खाद्य सुरक्षा दी है। उन्होंने साइक्लिंग और ‘टूर डी थार’ के बारे में बताया एवं कहा कि वैश्विक परिदृश्य पर इसने बीकानेर को नई पहचान दिलाई है।

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री सुमित गोदारा ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार अंतिम छोर तक बैठे व्यक्ति को विभिन्न योजनाओं का लाभ देने के उद्देश्य से कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की पहल पर प्रारंभ गिव अप योजना के तहत अब तक 74 लाख लोगों ने स्वेच्छा से एनएफएसए का त्याग किया है। इससे प्रतिवर्ष 1400 करोड रुपए का अपव्यय रुका है। इस वर्ष 26 जनवरी से खुले एनएफएसए पोर्टल के माध्यम से अब तक 70 लाख 22 हजार वंचित लोगों को इस योजना से जोड़कर उन्हें लाभ दिया गया है। श्री गोदारा ने ग्राम पंचायत को ग्रामीण व्यवस्था की सबसे महत्वपूर्ण इकाई बताया और कहा कि इनमें व्यवस्थाओं के विकास की दृष्टि से कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

जिला प्रमुख श्री मोडाराम मेघवाल ने कहा कि ग्राम पंचायत में शिक्षा के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई। उन्होंने अन्य कार्यों के बारे में बताया।

बीकानेर पंचायत समिति के प्रधान राजकुमार कसवा ने स्वागत उद्बोधन दिया। उन्होंने बताया कि पंचायत समिति की निजी आय, पंद्रहवें केंद्रीय वित्त आयोग और छठे राज्य वित्त आयोग सहित विभिन्न मद से पंचायत समिति में विकास कार्य करवाए गए हैं।

इस दौरान केंद्रीय मंत्री श्री मेघवाल तथा श्री गोदारा ने विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी सुश्री महिमा कसाना, विकास अधिकारी श्रीमती साजिया तबस्सुम, श्री रामनिवास गोदारा, श्री श्रीराम तर्ड बतौर अतिथि मौजूद रहे।

कार्यक्रम में डॉ. सत्य प्रकाश आचार्य, शिवलाल गोदारा, डॉ. कुलदीप बिट्ठू, श्री गुमान सिंह राजपुरोहित, श्री संपत पारीक, पूर्व पार्षद श्री किशोर आचार्य सहित विभिन्न क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, ग्रामीण और आमजन मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन ज्योति प्रकाश रंगा और गोपाल जोशी ने किया।


Share This News