





Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर जिले के गजनेर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग के लापता होने का मामला सामने आया है। चक नंबर 6 रोही गंगापुरा निवासी प्रकाश नाथ ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसका 16 वर्षीय बेटा 20 नवंबर की दोपहर बैल ढूंढने के लिए घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। गजनेर थाना पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों पर शक जताते हुए मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




