ताजा खबरे
बेसिक पी.जी. कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस सम्पन्नबीकानेर के जोड़बीड, कोटडी गांव में भीषण गर्मी में पशुओं के लिए पानी डलवायारौनक रिनॉल्ट में न्यू डस्टर की भव्य लॉन्चिंगबीकानेर के इस स्पा सेन्टर पर पुलिस ने 4 को दबोचाविधायक व्यास ने किया भक्ति संगीत कार्यक्रम के बैनर का विमोचनमंत्री नन्दी ने बीकाजी के संस्थापक फन्ना बाबू के निधन पर अर्पित की श्रद्धांजलिगर्मी :आंगनबाड़ी केंद्रों में शाला पूर्व शिक्षा का बदला समयपीबीएम के मरीजों के लिए बांठिया ने भेंट किए पांच पंखें, मारवाड़ जन सेवा समिति की ओर से करवाए जाएंगे उपलब्धपीबीएम: डॉ. सोनी बने टी.बी. एवं चेस्ट विभागाध्यक्ष, प्राचार्य ने जारी किए आदेशगैस सिलेंडर के दाम में 993 रु तक की भारी बढ़ोतरी
IMG 20250527 111414 महिला को लिव इन पार्टनर प्रेमी ने दी मुखाग्नि, परिजनों ने शव लेने से किया इनकार Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। सामाजिक पतन की एक और बानगी राजस्थान में देखने को मिली। परिजनों ने महिला का शव तक लेने से इनकार कर दिया। सीकर जिले में हुए सामूहिक सुसाइड के मामले में रविवार देर रात पांचों शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। हालांकि उनके शव लेने को कोई तैयार नहीं हुआ लेकिन मृतक महिला के लिव इन पार्टनर प्रेमी रह चुके शैलेष ने पोस्टमार्टम प्रक्रिया और अंतिम संस्कार के समय मौजूद रहने पर सहमति जताई थी। रात को अंतिम संस्कार के वक्त शैलेष ने ही एक ही चिता पर लेटे पांचों शवों का अंतिम संस्कार किया था।

पुलिस द्वारा जारी ब्यौरे के अनुसार शनिवार दोपहर को सीकर की सदर थाना पुलिस को पालवास रोड इलाके में स्थित अनिरुद्ध रेजिडेंसी से सूचना मिली कि यहां फ्लैट संख्या ए 210 से काफी ज्यादा दुर्गंध आ रही है। फ्लैट के अंदर रहने वाले लोग दरवाजा भी नहीं खोल रहे। इस सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। जहां गेट तोड़कर देखा गया तो अंदर एक कमरे में एक महिला, तीन लड़के और एक लड़की की लाश थी, जो काफी ज्यादा सड़ चुकी थी। मृतक महिला की पहचान किरण उर्फ पिंकी चौधरी (40), उसके बेटे सुमित (18), आयु (4), अविनाश (2.5) और बेटी स्नेहा (13) के रूप में हुई थी। दुर्गंध इतनी ज्यादा थी कि पुलिस को शव बाहर निकालने के लिए इत्र छिड़कना पड़ा। पुलिस को मौके से जहरीली दवा के 8 खाली पैकेट और एक लिक्विड जहर की शीशी भी मिली थी।

बाद में शवों को मोर्चरी में रखवाया गया। पुलिस ने महिला किरण के पहले पति नेमीचंद और परिजनों से बातचीत की लेकिन उन्होंने शव लेने से इंकार कर दिया। इसके बाद लिव इन पार्टनर शैलेष ने पोस्टमार्टम प्रक्रिया में शामिल रहने और अंतिम संस्कार के समय मौजूद रहने पर सहमति जताई।

किरण ने पहले गांव के ही नेमीचंद से लव मैरिज की इसके बाद उसे 2019 में तलाक दे दिया। फिर वह शैलेष के कांटेक्ट में आई लेकिन शैलेष के खिलाफ भी उसने एक साल पहले मुकदमा दर्ज करवा दिया था। ऐसे में शैलेष की उससे दूरियां बढ़ चुकी थी। लेकिन मानवीयता को देखते हुए उसने अंतिम संस्कार किया।


Share This News