ताजा खबरे
बेसिक पी.जी. कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस सम्पन्नबीकानेर के जोड़बीड, कोटडी गांव में भीषण गर्मी में पशुओं के लिए पानी डलवायारौनक रिनॉल्ट में न्यू डस्टर की भव्य लॉन्चिंगबीकानेर के इस स्पा सेन्टर पर पुलिस ने 4 को दबोचाविधायक व्यास ने किया भक्ति संगीत कार्यक्रम के बैनर का विमोचनमंत्री नन्दी ने बीकाजी के संस्थापक फन्ना बाबू के निधन पर अर्पित की श्रद्धांजलिगर्मी :आंगनबाड़ी केंद्रों में शाला पूर्व शिक्षा का बदला समयपीबीएम के मरीजों के लिए बांठिया ने भेंट किए पांच पंखें, मारवाड़ जन सेवा समिति की ओर से करवाए जाएंगे उपलब्धपीबीएम: डॉ. सोनी बने टी.बी. एवं चेस्ट विभागाध्यक्ष, प्राचार्य ने जारी किए आदेशगैस सिलेंडर के दाम में 993 रु तक की भारी बढ़ोतरी
IMG 20251013 090409 बीकानेर रेंज : 6 करोड़ 50 लाख का डोडा पोस्त सहित तीन गिरफ्तार Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर संभाग में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6 करोड़ रुपये से अधिक डोडा पोस्त सहित तीन तस्कर को गिरफ्तार किया है। टाउन थाना पुलिस ने पुलिस अधीक्षक हरिशंकर के निर्देशन में डोडा पोस्त तस्करी के खिलाफ बीकानेर रेंज की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। डीएसटी से मिली सूचना पर की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने 31 क्विंटल 60 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद की और पंजाब राज्य के तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। तस्करी में प्रयुक्त ट्रक और एस्कॉर्ट कार भी जब्त की गई। जब्त मादक पदार्थ और वाहन की बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 6 करोड़ 50 लाख रुपए बताई जा रही है।

इस बारे में एसपी हरिशंकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि जिले में नशीले और मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जिला विशेष टीम प्रभारी एसआई सुशील कुमार की सूचना पर टाउन थाना के कार्यवाहक प्रभारी एसआई मोहर सिंह ने जामनगर-अमृतसर एक्सप्रेस वे (भारतमाला रोड) हनुमान मंदिर के सामने रोही कोहला में नाकाबंदी शुरू की।

नाकाबंदी के दौरान सूचना के मुताबिक भारतमाला रोड पर बीकानेर की तरफ से आई एस्कॉर्ट कार में चालक प्रकाश सिंह (34) पुत्र गुरचरण सिंह जटसिख निवासी अम्बेडकर नगर, गिदड़बाहा, पंजाब और सुखवीर सिंह (20) पुत्र निशान सिंह जटसिख निवासी न्यू सच्चा सौदा रोड, मलोट, पंजाब सवार थे। टीम द्वारा कार की जांच और पूछताछ के दौरान पीछे-पीछे ट्रक आता दिखाई दिया।

ट्रक चालक की पहचान जगजीत सिंह (37) पुत्र मक्खन सिंह मजहबी निवासी थेड़ी भाई, पीएस गिदड़बाहा, जिला मुक्तसर, पंजाब के रूप में हुई। तलाशी के दौरान ट्रक में रखे 158 प्लास्टिक कट्टों में कुल 31 क्विंटल 60 किलोग्राम डोडा पोस्त छिलका बरामद हुआ। पोस्त बरामद करने के बाद कार चालक प्रकाश सिंह, सुखवीर सिंह और ट्रक चालक जगजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया।

कार और ट्रक जब्त कर तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है। कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम में एसआई मोहर सिंह, कांस्टेबल महंगा सिंह, चेतन प्रकाश, नायब सिंह, शंकरलाल और भीमसेन थे। इस कार्रवाई में जिला विशेष टीम प्रभारी एसआई सुशील कुमार और जिला विशेष टीम सेक्टर हनुमानगढ़ का विशेष सहयोग रहा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जनेश तंवर भी मौजूद रहे।


Share This News