ताजा खबरे
पाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाई
IMG 20251007 212546 शरद पूर्णिमा पर बजरंग धोरा में मेला भरा* 51 किलो औषधि युक्त खीर का हुआ वितरण* हनुमानजी की ऐतिहासिक झांकी निकली Rajasthan News Portal धर्म
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में शरद पूर्णिमा पर अनेक कार्यक्रम हुए। बजरंग धोरा पर मेला भरा। पूनरासर ,जूनागढ़ के पास, बड़ा हनुमानजी मंदिर, मोहता चौक, तेलीवाड़ा सहित अनेक मंदिरों में कार्यक्रम हुए, राजस्थान प्राकृतिक चिकित्सा केन्द्र गगांशहर में 51 किलो की औषधि युक्त खीर बनाकर आम जन को वितरित की गई। बीती रात हनुमान हत्था स्थित हनुमानजी मंदिर से ऐतिहासिक अखंड ज्योत की झांकी निकली। प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र के स्टाफ ने औषधि औषधि युक्त खीर बनाई तथा उसे चंद्रमा की रोशनी में रखा गया। मंगलवार को सुबह सबसे पहले भगवान धन्वंतरि जी वह हनुमान जी को औषधि युक्त खीर का भोग लगाया गया तथा विधि विधान से पूजा अर्चना करने के बाद इसे आमजन में वितरित किया गया।

राजस्थान प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र के मंत्री बनवारी लाल शर्मा ने बताया की खीर दमा श्वास अस्थमा रोगियो के लिए राम बाण दवा है जो 50 वर्ष से लगातार शरद पूर्णिमा के मौके पर बनाई जा रही है इस बार भी औषधि युक्त खीर बनाई गई।

केंद्र के मंत्री बनवारी लाल शर्मा ने बताया कि प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र की खीर चूंकि औषधि युक्त होती है और यह दम पीड़ितों के लिए बहुत फायदेमंद रहती है। लोगो का भारी रूझान रहा। सुबह साढ़े 6 बजे ही खीर लेने वाले लोगो का तांता लग गया। उन्होंने बताया कि प्रात: 7.30 बजे से 12 बजे तक करीब 300 लोगों ने प्रसाद के रूप में कतारबद्ध होकर खीर ग्रहण की।

इस अवसर पर धर्म प्रेमी समाजसेवी श्रीमती वीणा गुप्ता, राजकुमार गुप्ता एवं भामाशाह सीताराम भाम्भू ओर प्राकृतिक चिकित्सक डॉ वत्सला गुप्ता का विशेष सहयोग रहा। इन लोगो ने पूजा अर्चना भी की।

खीर वितरण कर्यक्रम में दाऊलाल दुजारी, डॉ श्रीदत्त दवे, कौशल सोनी, धीरज पंचारिया, सोनी योगाचार्य श्रीरतन तम्बोली, जूही गुप्ता हनुमान सिंह चावडा, संतोष व्यास, भगवती चरण उपाध्याय, लोकतंत्र सेनानी मूलचंद सोलंकी, कविता सुथार, महावीर उपाध्याय, कुणाल तंवर, शकरलाल पड़िहार, सुनीता प्रजापत, कृष्णा कच्छावा, मयंक बोथरा सहित अनेक लोग मौजूद थे।


Share This News