ताजा खबरे
मुरलीधर व्यास कॉलोनी रोड पर बेकाबू कार से 3 घायलअनुपस्थित कार्मिकों को नोटिस, सीएमएचओ ने लिया आकस्मिक निरीक्षणहवाई सेवाओं के विस्तार को लेकर हुई चर्चाबीकानेर में पैदल चलने की परमिशन! AI का कमालपीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में नई ट्रॉलियां, वाटर कूलर, स्टूल नए उपकरण भेंटबीकानेर में श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन 1 से 7 जून तकजलापूर्ति समय में एक दिन के लिए बदलाव, इन इलाकों में रहेगा असरराजस्थान के इन जिलों में मौसम रहेगा खराब, अन्य जिलों में हीट वेवपीबीएम में महाराणा प्रताप को लेकर कथित आपत्तिजनक पोस्ट शेयर करने वाले युवक ने माफी मांगी1100 दीपक से झिलमिलाया यज्ञस्थल
IMG 20210913 125528 बीकानेर में हादसों के बाद भी नहीं सुधर रहे हालात Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, बीकानेर। यहाँ आये दिन सड़क हादसे होते है ,लेक़िन हालात नही सुधरे हैं। ताज़ा मामले के अनुसार बीकानेर के जयपुर रोड पर एक बस ने स्कूटी पर सवार दंपती को टक्कर मार दी। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। महिला जोधपुर के नैणों की ढाणी गांव की रहने वाली थी। मंगलवार को हादसे में महिला की मौत हो गई। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। जयनारायण व्यास कॉलोनी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।पुलिस के मुताबिक चंदाराम व उसकी पत्नी सुआ देवी स्कूटी पर शहर की ओर जा रहे थे। घर का सामान खरीद के लिए जा रहे थे, तभी पीछे से आई बस ने टक्कर मार दी। टक्कर से पति चंदाराम तो बाइक सहित दूर जा गिरा लेकिन सुआदेवी बस की चपेट में आ गई। हादसे के बाद पति पत्नी को गोद में लेकर चिल्लाता रहा। कुछ लोगों की मदद से उसे अस्पताल भी ले जाया गया लेकिन मौत हो गई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बस को कब्जे में लिया है। मर्ग दर्ज करके जांच भी शुरू कर दी है।
लगे हैं सीसीटीवी
जयपुर रोड पर महारानी किशोरीदेवी स्कूल के पास ये दुर्घटना हुई। यहां मुख्य मार्ग पर ही सीसीटीवी लगे हुए हैं, पूरी घटना उसमें कैद हो गई। इसी आधार पर बस की गलती का पता लगाया जा सकता है।
कुछ महीने पहले ही इसी सड़क पर बीबीएस स्कूल के एक बच्चे की बस की चपेट में आने से मौत हो गई थी


Share This News