ताजा खबरे
मुरलीधर व्यास कॉलोनी रोड पर बेकाबू कार से 3 घायलअनुपस्थित कार्मिकों को नोटिस, सीएमएचओ ने लिया आकस्मिक निरीक्षणहवाई सेवाओं के विस्तार को लेकर हुई चर्चाबीकानेर में पैदल चलने की परमिशन! AI का कमालपीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में नई ट्रॉलियां, वाटर कूलर, स्टूल नए उपकरण भेंटबीकानेर में श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन 1 से 7 जून तकजलापूर्ति समय में एक दिन के लिए बदलाव, इन इलाकों में रहेगा असरराजस्थान के इन जिलों में मौसम रहेगा खराब, अन्य जिलों में हीट वेवपीबीएम में महाराणा प्रताप को लेकर कथित आपत्तिजनक पोस्ट शेयर करने वाले युवक ने माफी मांगी1100 दीपक से झिलमिलाया यज्ञस्थल
IMG 20220202 004525 1 बीकानेर में आयकर विभाग की कार्रवाई से खलबली Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, बीकानेर। यहां आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। इससे खलबली मची हुई है। प्लास्टर ऑफ पेरिस बनाने व मार्केटिंग करने वाली एक कंपनी पर बुधवार सुबह आयकर विभाग ने कार्रवाई की है। बीकानेर के खारा स्थित फैक्ट्री पर कार्रवाई की है, प्रदेश के अन्य जिलों में भी इस कंपनी की फैक्ट्रियों व संपर्क के लोगों पर कार्रवाई हो रही है। बुधवार सुबह सवेरे ही फैक्ट्री पर करीब पंद्रह आयकर अधिकारी पहुंच गए, जो रिकार्ड काे खंगाल रहे हैं इससे हड़कंप मच गया।
आयकर विभाग को प्लास्टर ऑफ पेरिस से जुड़ी इस कंपनी के लेनदेन में कमियां मिली थी। इसी आधार पर कंपनी के ठिकानों पर अचानक पहुंचे अधिकारियों ने रिकार्ड कब्जे में लेने शुरू कर दिए हैं। ये कंपनी खुद भी प्लास्टर ऑफ पेरिस बना रही है, वहीं कई अन्य फैक्ट्रियों से भी प्लास्टर ऑफ पेरिस लेकर अपने ब्रांड के साथ मार्केटिंग करती है। इस कार्रवाई के चलते फैक्ट्री में अब किसी के जाने पर मनाही है। पुलिस बल भी मौके पर तैनात किया गया है।
आयकर विभाग ने आज ही प्रदेश के कई अन्य जिलों में भी प्लास्टर ऑफ पेरिस सहित कुछ अन्य फैक्ट्रियों पर भी कार्रवाई की है। अलवर के बहरोड़ नीमराना उपखंड के घीलोठ स्थत इंडस्ट्रीयल फैक्ट्र पर भी कार्रवाई की गई है। इसमें जिप्सम का काम होता है। ये कंपनी जिप्सम का प्लाई बोर्ड बनाती है और बीकानेर की कंपनी से भी इसका संपर्क बताया जा रहा है।


Share This News