ताजा खबरे
रेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊ
IMG 20260218 193225 लूणकरणसर में बनेगा जिले का पहला मिनी सचिवालय, 12 करोड़ से होंगे नहरी पेयजल योजना के कार्य Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। उप मुख्यमंत्री ने विधानसभा में की अनेक घोषणाएं, खाद्य मंत्री श्री सुमित गोदारा के प्रयास रंग लाए।

बीकानेर। उप मुख्यमंत्री श्रीमती दियाकुमारी ने बुधवार देर शाम विधानसभा में कई घोषणाएं की। इनमें लूणकरणसर विधानसभा क्षेत्र को भी कई सौगातें मिली हैं। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री सुमित गोदारा ने बताया कि उप मुख्यमंत्री द्वारा लूणकरणसर विधानसभा के सुई, दुलचासर एवं बखुसर गांवों में नहरी पेयजल योजना का कार्य के कार्यों की घोषणा की गई है। इस पर 12 करोड़ रुपए व्यय होंगे। उन्होंने बताया कि इस कार्य से इन गांवों में नहरी पानी मिल सकेगा, जो कि किसानों और ग्रामीणों के लिए लाभदायक साबित होगा। इसी प्रकार उन्होंने लूणकरणसर में जिले का पहला मिनी सचिवालय बनाने की घोषणा करने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया है।

उन्होंने कहा कि मिनी सचिवालय बनने से क्षेत्र की सभी प्रशासनिक इकाईयां एक छत के नीचे कार्य करेंगी, जिससे आमजन के कार्य अधिक आसानी से होंगे तथा उनके समय, ऊर्जा एवं धन की बचत होगी। श्री गोदारा ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने गत दो वर्षों की तरह इस बार क्षेत्र के लिए अनेक घोषणाएं की हैं, जिससे क्षेत्र को नई पहचान मिलेगी।


Share This News