





Thar पोस्ट। बीकानेर में नशा तेजी से फैल रहा है। युवा नशे की गिरफ्त में है। कोटगेट पुलिस ने फड़बाजार के गोविंद मार्केट स्थित पवन स्टोर में दबिश देकर 43 नग ई-सिगरेट बरामद की है। यह कार्रवाई कोटगेट थानाधिकारी धीरेन्द्र सिंह शेखावत के नेतृत्व में की गई है। पवन स्टोर के पवन पुगलिया द्वारा ई-सिगरेट बेचने की सूचना मिली थी। सूचना के सत्यापन के बाद उन्होंने स्वयं दबिश दी। स्टोर द्वारा काफी लंबे से ई-सिगरेट बेचने की बात सामने आ रही है। हालांकि स्टोर संचालक होली के मद्देनजर ई-सिगरेट लाने की बात कही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।





यह बैटरी से चलने वाला एक उपकरण है जो तरल पदार्थ(लिक्विड) को गर्म करके एयरोसोल या भाप में बदलता है, जिसे उपयोगकर्ता सांस के जरिए अंदर लेते हैं। यह धूम्रपान का एक आधुनिक विकल्प है, जिसमें अक्सर निकोटीन, फ्लेवर और अन्य खतरनाक रसायन होते हैं। इसे ‘वेपिंग’ कहा जाता है।
उधर जिले की नापासर थाना पुलिस टीम ने एनटीएफ के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए तीन किलो 20 ग्राम अवैध अफीम के साथ एक को पकड़ा है। जिसकी लागत करीब 16 लाख आंकी गई है। थानाधिकारी सुषमा कुमारी ने बताया कि गाढ़वाला मार्ग पर गाढ़वाला के वार्ड 7 निवासी 28 वर्षीय सोहनराम सारण को गिरफ्तार किया है। जिसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। इसको पकडऩे वाली टीम में सहायक उपनिरीक्षक जगदीश कुमार, कानि सुरेन्द्र कुमार, वीरेन्द्र सिंह, गोगराज शामिल रहे। इसमें नार्कोटिक्स टास्क फोर्स के कानि अवतार सिंह व भानुप्रताप सिंह की भूमिका विशेष रही।