ताजा खबरे
रेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊ
IMG 20260125 WA0009 राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर यंग वोटर्स साइकिल रैली का आयोजन Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज।बीकानेर में फिट इंडिया,बीएसएफ और सीआईएसएफ के सहयोग से किया गया साइकिल रैली का आयोजनस्वस्थ शरीर और सशक्त लोकतंत्र के एक-दूसरे से जुड़े होने का दिया गया संदेश।। माई इंडिया, माई वोट” की थीम पर मनाया गया 16 वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस। 16 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर रविवार को जिले भर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी कड़ी में लोकतंत्र को सशक्त बनाने तथा युवाओं में मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से रविवार सुबह ”यंग वोटर्स साइकिल रैली” का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन की ओर से इस साइकिल रैली का आयोजन बीएसएफ, सीआईएसएफ एवं फिट इंडिया के संयुक्त तत्वाधान में किया गया।

साइकिल रैली का शुभारंभ बीएसएफ के मुख्य द्वार पर बीएसएफ डीआईजी श्री अजय लूथरा, एडीएम प्रशासन श्री सुरेश कुमार यादव, सीआईएसएफ के डिप्टी कमांडेंट श्री संदीप लांबा, फिट इंडिया के श्री सुरेंद्र कुकणा द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। जो शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई जूनागढ़ किले तक पहुँची।

रैली में बड़ी संख्या में युवा मतदाता, सुरक्षाबल के जवान, खिलाड़ी, यंग वोटर्स एवं फिटनेस प्रेमी शामिल हुए। सभी प्रतिभागियों ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर “पहले मतदान, फिर जलपान”, “मेरा वोट – मेरी पहचान” जैसे प्रेरक नारे लगाए।

इस अवसर पर बीएसएफ डीआईजी श्री अजय लूथरा ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक नागरिक का मतदान अत्यंत आवश्यक है। विशेषकर युवा वर्ग की भागीदारी से लोकतांत्रिक प्रक्रिया को नई ऊर्जा मिलती है।

एडीएम प्रशासन श्री सुरेश कुमार यादव ने यंग वोटर्स से आह्वान किया कि वे इसे पर्व के रूप में लें और भारतीय लोकतंत्र की मजबूती में महत्वपूर्ण योगदान दें। उन्होंने बताया कि 16 वाँ राष्ट्रीय मतदाता दिवस माई इंडिया, माई वोट की थीम पर मनाया जा रहा है।जिले की सभी तहसील मुख्यालयों पर भी इस अवसर विभिन्न आयोजन किए गए। सीआईएसएफ के डिप्टी कमांडेंट श्री संदीप लांबा ने युवाओं से आगामी सभी चुनावों में शत-प्रतिशत मतदान करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान फिट इंडिया के श्री सुरेंद्र कुकणा ने फिट इंडिया अभियान के तहत स्वस्थ जीवनशैली और नियमित व्यायाम के महत्व पर जोर दिया। साथ ही साइकिल रैली से संदेश दिया गया कि स्वस्थ शरीर और सशक्त लोकतंत्र एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं।

इस अवसर पर स्वीप गतिविधियों के जिला संयोजक एवं पॉलिटेक्निक कॉलेज के व्याख्याता डॉ वाई.बी.माथुर, राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर श्री एस.एल.राठी समेत बीएसएफ व सीआईएसएफ के जवान, यंग वोटर्स समेत प्रशासन के अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।


Share This News