





Thar पोस्ट न्यूज। एक बार फिर राजस्थान में मौसम बदलेगा। विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार 26 और 27 जनवरी को राज्य के कई हिस्सों में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बारिश, मेघगर्जन, आकाशीय बिजली चमकने गिरने और कुछ स्थानों पर ओले गिरने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक 26 जनवरी को दोपहर बाद पश्चिमी और उत्तरी राजस्थान के कुछ इलाकों में हल्की बारिश शुरू हो सकती है। इस दिन भरतपुर संभाग और बीकानेर संभाग के कुछ क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है। जबकि 27 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ का अधिक असर रहेगा। बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर, जोधपुर और कोटा संभाग के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश के साथ मेघगर्जन और वज्रपात की प्रबल आशंका है। कुछ संवेदनशील इलाकों में ओले गिरने की भी चेतावनी दी गई है, जिससे फसलों को नुकसान पहुंच सकता है। 27 जनवरी को पूर्वी राजस्थान के अलवर, बारां, भरतपुर, दौसा, डीग, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनूं, करौली, खैरथल-तिजारा, कोटपुतली-बहरोड़, सवाई माधोपुर, सीकर और टोंक शामिल हैं। पश्चिमी राजस्थान के अलर्ट वाले जिलों में चूरू, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, बीकानेर संभाग के कुछ क्षेत्र और डीडवाना-कुचामन शामिल हैं।




