ताजा खबरे
1 मई से बदलेंगे ये नियम, आमजन की जिंदगी पर पड़ेगा असर ?पीबीएम मर्दाना: *शीतल जल की सेवा सजीवनी समान : डॉ. सुरेन्द्र वर्माअनियमितताएं पाए जाने तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबितविधायक जेठानंद व्यास ने केईएम रोड मार्ग पर श्रीराम जल मंदिर सेवा का उद्घाटन कियाजिले में नशे के विरूद्ध ‘जीरो टोलरेंस’ की नीति, जिला कलेक्टर ने ली बैठकचलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौतरेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई से
IMG 20260103 142309 मुर्गे लड़ाने, सट्टा करने पर 10 जने गिरफ्तार Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर संभाग के हनुमानगढ़ जिले की भादरा थाना पुलिस ने अवैध जुआ और पशु क्रूरता के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मुर्गों की आपसी लड़ाई करवा कर उन पर रुपये का दांव लगाने वाले 10 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 43 हजार 200 रुपये की जुआ राशि के साथ दो कारें और दो मोटरसाइकिलें भी जब्त की हैं। इस कार्रवाई के दौरान मुख्य आयोजक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक हरी शंकर ने बताया कि हनुमानगढ़ जिले में नशा तस्करी, अवैध हथियार, जुआ-सट्टा और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने के लिए सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गीता चौधरी और सर्किल ऑफिसर संजीव कटेवा के सुपरविजन में भादरा थानाधिकारी हनुमानाराम विश्नोई के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने गश्त के दौरान यह कार्रवाई अंजाम दी। पुलिस ने मौके से जुआ खेलते हुए जिन 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, आरोपीकी पहचान मोहम्मद जावेद निवासी सीकर, आसिफ राजावत निवासी जोधपुर, ईरफान खां निवासी चूरू, आमीर राजावत निवासी जोधपुर, मोहम्मद सैयद (मूल निवासी चेन्नई, वर्तमान में जोधपुर), राशिद अब्दुल निवासी सीकर, नीरज सिंह निवासी जम्मू-कश्मीर, गुरुदास सिंह निवासी श्रीगंगानगर, राजेंद्र सिंह और संदीप सिंह उर्फ शनि निवासी हनुमानगढ़ के रूप में हुई है। आरोपी अलग-अलग जिलों और राज्यों से यहां मुर्गा लड़ाई के जरिए जुआ खेलने के लिए पहुंचे थे। पुलिस ने मौके से घायल मुर्गों को भी बरामद किया, जिन्हें तुरंत वेटनरी डॉक्टर से प्राथमिक उपचार दिलवाया गया। उपचार के बाद सभी मुर्गों को एक सार्वजनिक संस्था के सुपुर्द कर दिया गया। प्रकरण में मुख्य आयोजक बरकत निवासी भादरा फिलहाल फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। मामले की अग्रिम जांच भादरा थानाधिकारी हनुमानाराम विश्नोई द्वारा की जा रही है।


Share This News